{"_id":"5961c7bf4f1c1ba7688b45be","slug":"indian-cricket-team-coach-will-be-selected-without-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI: खत्म होगी मुख्य कोच के पद लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया? ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
BCCI: खत्म होगी मुख्य कोच के पद लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया?
amarujala.com- Presented By- अरविंद कुमार
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के के हेड कोच इंटरव्यू विवाद को लेकर होने वाले अनबनों से छुटकारा पाने के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया के मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को खत्म करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि क्रिकेट अडवाइजरी काउंसिल को मुख्य कोच की नियुक्ति पर सही रूप से अंतिम फैसला लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि क्रिकेट अडवाइजरी काउंसिल (CAC) में इस वक्त सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और गांगुली इसके सदस्य हैं और ऐसे में पूर्व कोच अनिल कुंबले के मुख्य कोच के पद से हटने के बाद यह जगह खाली हो गई है। खबर है कि पिछले साल सौरव गांगुली और रवि शास्त्री को लेकर कोच की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया था।
विज्ञापन
वहीं, खबर ये भी है कि बोर्ड के अंदर इंटरव्यू सिस्टम को खत्म करने की बात चल रही है। वहीं, टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदक पूरी तरह से मैदान में है लेकिन अभी भी किसी को इस बात की कोई खबर नहीं है कि नियुक्ति कैसे होनी है। सूत्र ने बताया कि शनिवार शाम तक अभी इसे लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी 9 जुलाई है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बाए हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली साफ कर चुके हैं कि चुनाव प्रक्रिया 10 जुलाई को मुंबई में पूरी की जाएगी।
लेकिन अब इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने कम समय में कैसे कोच की नियुक्ति होगी। इंटरव्यू खत्म करने के पीछे तर्क देते हुए सूत्रों का कहना है कि CAC सदस्य इस पद के लिए अग्रणी दावेदारों (टॉम मूडी, सहवाग और शास्त्री) की क्षमताओं से बखूबी परिचित हैं।