फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Breaks Another Sachin Tendulkar's Record

विराट कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

Fri, 07 Jul 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Written By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Written By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Breaks Another Sachin Tendulkar's  Record
विराट कोहली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज की  अंतिम मैच जीत कर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। मैच में कप्तान विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 105 रन बनाए हैं। अपनी इस पारी के साथ कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोहली ने अपने वनडे करियर में चेज करते हुए इस पारी के साथ 28 शतक जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया है। कोहली ने इस मुकात तक पहुंचने के लिए मात्र 102 पारियां खेली हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 232 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। कप्तान कोहली को मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अजिंक्य रहाणे को सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। कोहली ने इस पारी के साथ ही चेज करते हुए 18 शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 शतक लगाए थे।इसके अलावा श्रीलंका के दिलशान और क्रिस गेल के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 11-11 शतक मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
विज्ञापन


विराट कोहली और मोहम्मद शमी के धमाकेदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे में आठ विकेट से भारत ने हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। कोहली और दिनेश कार्तिक की नाबाद जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। दिनेश कार्तिक ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 39 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन बनाया। जवाब में टीम इंडिया ने 36.5 ओवर में 2 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली 115 बॉल में 104 और दिनेश कार्तिक 52 बॉल में 50 रन बनाए। विराट ने करियर का 28वां शतक लगाया। अजिंक्य रहाणे ने 51 बॉल में 39 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। शिखर धवन 4 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed