फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   india vs sri-lanka second test nagpur fourth day live score card

INDvSL: टीम इंडिया ने किया लंका दहन, पारी समेत 239 रनों से दी मात

Tue, 28 Nov 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Nov 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
 india vs sri-lanka second test nagpur fourth day live score card
मुरली विजय - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेले गए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने पहली पारी में 610/5 विकेट पर अपनी पारी घोषित की। इस लिहाज से टीम इंडिया 405 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। इसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम की पूरी पारी महज 166 रन ही बना पाई।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने इस मैच को एक पारी और 239 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़ बना ली है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पहली पारी में शानदार 213 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में 2 दिसंबर से खेला जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को 405 रन की बढ़त का बोझ उतारने के दबाव में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। मेहमान टीम ने अपनी पारी 21/1 से आगे बढ़ाई। लेकिन भारतीय स्पिनरों के आगे कोई भी लंकाई बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और एक के बाद एक लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया से घबराए श्रीलंकाई गेंदबाज ने की ऐसी हरकत, क्रिकेट को किया शर्मसार


श्रीलंका की ओर सबसे अधिक रन दूसरी पारी में कप्तान दिनेश चंडीमल (61) ने बनाए। इसके अलावा अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने क्रीज पर ज्यादा देर तक टिकने का मौका नहीं दिया। अश्विन ने मैच में सबसे अधिक 8 विकेट लिए। वहीं दूसरे गेंदबाजों की बात करें तो इशांत और जडेजा ने क्रमशः 5-5 विकेट लिए, इसके अलावा उमेश ने 2 विकेट झटके।

आंकड़ों पर नजर डाले तो श्रीलंकाई टीम अब तक भारतीय सरजमीं पर 19 टेस्ट मैच खेल चुकी है और इनमें से उसे 9 बार पारी से हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंकाई टीम 1982 में भारत में पहला टेस्ट खेला था और तब से लेकर अब तक 35 सालों में उसे भारत में अपनी पहली जीत की तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed