Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   india vs new zealand 3rd odi 2026 hamilton weather forecast seddon international stadium pitch report

तीसरे वनडे में भी बारिश डालेगी खलल!: कैसा रहेगा हैमिल्टन का मौसम, कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मैच?

Mon, 09 Nov 2026 04:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

Hamilton Weather Forecast, India vs New Zealand 3rd odi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को बारिश की संभावना 100 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
india vs new zealand 3rd odi 2026 hamilton weather forecast seddon international stadium pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच बारिश से प्रभावित रहे थे और अब तीसरे वनडे में भी मौसम खेल बिगाड़ सकता है। भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

india vs new zealand 3rd odi 2026 hamilton weather forecast seddon international stadium pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
तीसरे वनडे में बारिश बन सकती है बाधा
हैमिल्टन में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। एक्यूवेदर के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 3 बजे से बुधवार रात 1 बजे तक शहर में 'हेवी रेन वॉच' जारी रहेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को बारिश की संभावना 100 प्रतिशत है। दिन के समय यह संभावना 99 प्रतिशत और रात में 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

घंटे के हिसाब से देखें तो सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बारिश की संभावना 71 से 89 प्रतिशत के बीच है। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होना है। ऐसे में मुकाबले की शुरुआत में देरी हो सकती है। दोपहर तीन बजे बारिश की संभावना 73 प्रतिशत रहेगी, जबकि शाम सात बजे तक इसके 80 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। रात आठ बजे बारिश की संभावना घटकर 49 प्रतिशत हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर बढ़ने के आसार हैं। रात नौ बजे बारिश की संभावना 70 प्रतिशत, 10 बजे 76 प्रतिशत और 11 बजे 67 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ऐसे में मैच के दौरान बार-बार बारिश आने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

india vs new zealand 3rd odi 2026 hamilton weather forecast seddon international stadium pitch report
गिल-कोहली - फोटो : BCCI
भारत के अभ्यास सत्र पर भी पड़ा असर
लगातार हो रही बारिश का असर भारतीय टीम की तैयारियों पर भी पड़ा है। तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया का आउटडोर अभ्यास सत्र बारिश के कारण बीच में ही रोकना पड़ा और खिलाड़ियों को इनडोर अभ्यास करना पड़ा। इससे पहले वेलिंगटन में दूसरे वनडे से पहले भी खराब मौसम के चलते भारतीय टीम का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन

india vs new zealand 3rd odi 2026 hamilton weather forecast seddon international stadium pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
सीरीज में 2-0 से आगे है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की नजरें तीसरा वनडे जीतकर न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने पर होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया था, जिसमें भारत ने डकवर्थ-लुईस (डीएलएस) नियम के तहत मिले 143 रन के संशोधित लक्ष्य को 22.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारत ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीता था।

वहीं, वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में भी बारिश ने खलल डाला। न्यूजीलैंड ने भारत को 135 रन का संशोधित लक्ष्य दिया था। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारतीय टीम 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी थी और डीएलएस नियम के तहत लक्ष्य से चार रन आगे थी। इसके चलते भारत ने यह मुकाबला चार रन से अपने नाम किया।

india vs new zealand 3rd odi 2026 hamilton weather forecast seddon international stadium pitch report
विराट-गिल - फोटो : BCCI
कब और कहां होगा मुकाबला?
  • मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे
  • तारीख: मंगलवार, 10 नवंबर
  • स्थान: सेडन पार्क, हैमिल्टन
  • टॉस का समय: सुबह 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

भारत में कहां देखें लाइव मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव (Sony LIV) एप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इसके अलावा आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

india vs new zealand 3rd odi 2026 hamilton weather forecast seddon international stadium pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमें
  • भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन।
  • न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed