{"_id":"57d057cf4f1c1ba830319d79","slug":"india-blue-reached-in-to-duleep-trophy-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलीप ट्रॉफी: इंडिया ग्रीन से ड्रॉ खेल फाइनल में पहुंचा इंडिया ब्लू","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दिलीप ट्रॉफी: इंडिया ग्रीन से ड्रॉ खेल फाइनल में पहुंचा इंडिया ब्लू
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
दिलीप ट्रॉफी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू के बीच खेला गया दिलीप ट्रॉफी का आखिरी लीग मैच दोनों टीमों की आपसी सहमति के बाद ड्रॉ हो गया है। पहली पारी की बढ़त के आधार पर इंडिया ब्लू की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल हो गई। अब फाइनल में गौतम गंभीर की इंडिया ब्लू का मुकाबला युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया रेड से होगा। फाइनल 10 से 14 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इसी मैदान पर खेला जाएगा।
इंडिया ब्लू ने इंडिया ग्रीन के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 769 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मैच समाप्त होने तक इंडिया ग्रीन 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना सकी। पहली पारी की बढ़त के आधार पर इंडिया ब्लू को तीन अंक हासिल हुए। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाने वाले मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इंडिया ब्लू ने पहली पारी में मयंक अग्रवाल (161), चेतेश्वर पुजारा (166) और शेल्डन जैक्सन (105) के शतकों की बदौलत 707 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के इस विशाल स्कोर में कप्तान गौतम गंभीर (90) और कर्ण शर्मा (57) का भी अहम योगदान रहा।

इसके जवाब में इंडिया ग्रीन पहली पारी में मात्र 237 रन बना सकी, जिसमें पार्थिव पटेल (55) और रैना (52) सर्वोच्च स्कोर रहे। मैच के तीसरे दिन मंगलवार को पहली पारी खेलने उतरी इंडिया ग्रीन सिर्फ 66.2 ओवर क्रीज पर बिता पाई।इसके बाद इंडिया ब्लू ने दूसरी पारी में तेज गति से रन बनाते हुए 298 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें मयंक (58), गंभीर (59), कार्तिक (57) और शेल्डन (नाबाद 79) ने उपयोगी पारियां खेलीं।
दोनों टीमों की पहली पारियों के आधार पर ही मैच का परिणाम स्पष्ट हो गया था और चौथी पारी में पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन ने भी तेज खेल का प्रदर्शन किया। इंडिया ग्रीन ने दूसरी पारी में 5.26 के औसत से रन बनाए। मुरली विजय (73) और रॉबिन उथप्पा (66) ने दूसरी पारी में तेज पारियां खेलीं। इस दौरान बुधवार को इंडिया ग्रीन के लिए क्षेत्ररक्षण कर रहे स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा सिर में गेंद लगने से चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
इंडिया ब्लू के 20 विकेट चटकाने के बावजूद मैच का परिणाम इंडिया ग्रीन के पक्ष में नहीं गया। इंडिया ग्रीन के लिए मैच में श्रेयष गोपाल ने नौ विकेट हासिल किए। कर्ण शर्मा इंडिया ब्लू के लिए सर्वाधिक पांच विकेट चटकाने में सफल रहे।