फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   India and New Zealand at the Green Park Stadium, practice, players were upset by strong sunlight

भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने किया अभ्यास, तेज धूप से परेशान दिखे खिलाड़ी

Tue, 20 Sep 2016 11:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
India and New Zealand at the Green Park Stadium, practice, players were upset by strong sunlight
मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभ्यास के दौरान न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले 500वें टेस्ट मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे। हालांकि तेज धूप ने प्लेयर्स को खूब परेशान किया लेकिन प्रैक्टिस तीन घंटों तक लगातार चलती रही। इस दौरान खिलाड़ियों ने फील्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग का जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


वहीं दोपहर डेढ़ बजे से टीम इंडिया ने मैदान में अभ्यास के दौरान पसीना बहाया। भारतीय टीम के 500वें टेस्ट मैच की उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 21 सितंबर को होटल लैंडमार्क में 150 वीवीआईपी लोगों के लिए स्पेशल डिनर आयोजित किया गया है। इसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीम, भारत के पूर्व कप्तानों, यूपीसीए के वर्किंग कमेटी के कुछ सदस्य, प्रमुख सचिव खेल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, बीसीसीआई अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा डीएम, एसएसपी और एडीएम सिटी को आमंत्रित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से एक निमंत्रण पत्र पर एक ही अतिथि आ सकेगा। सभी को निमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


होटल लैंडमार्क के एमडी विकास मल्होत्रा ने बताया कि प्रबंधन ने भारत के सभी पूर्व कप्तानों के लिए स्पेशल डिश के अलावा न्यूजीलैंड टीम के लिए भी खास तैयारी की है। डिनर के मैन्यू की रिपोर्ट बनाकर बीसीसीआई को भेजी है। वहां से अनुमति मिलती है तो डिशों को सजाया जाएगा। इसके अलावा 500वें टेस्ट मैच के लिए 500 डिश तैयार की हैं जो 26 सितंबर तक खिलाड़ियों के सामने सजाई जाएंगी। यूपीसीए डायरेक्टर प्रेमधर पाठक का कहना है कि पूर्व कप्तानों को दिया जाने वाला प्रतीक चिह्न स्पेशल तौर पर तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed