फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs WI: India Have Beaten West Indies Only Once in T20 World Cup History – Can They Change It This Time?

IND vs WI: टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार जीता भारत, 12 साल पहले हुआ था ऐसा; अब क्या होगा?

Sun, 01 Mar 2026 04:36 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 01 Mar 2026 04:36 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में भारत ने वेस्टइंडीज को अब तक चार में से सिर्फ एक मैच में हराया है। आखिरी और इकलौती जीत 2014 में मीरपुर में मिली थी। 2009, 2010 और 2016 में भारत को हार का सामना करना पड़ा। आगामी मुकाबले में इतिहास बदलने की चुनौती टीम इंडिया के सामने है।

विज्ञापन
IND vs WI: India Have Beaten West Indies Only Once in T20 World Cup History – Can They Change It This Time?
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम सात बजे से टी20 विश्वकप 2026 का नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा। सुपर-8 ग्रुप-1 के इस मैच में जो टीम हारेगी, वह विश्वकप से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबलों का इतिहास टीम इंडिया के लिए ज्यादा सुखद नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 विश्वकप में चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत को सिर्फ एक बार जीत मिली है।
विज्ञापन

 
  • 2009, लॉर्ड्स में 7 विकेट से हार: 2009 टी20 विश्व कप में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। यह मुकाबला ग्रुप स्टेज में खेला गया था, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को आसानी से मात दी।
  • विज्ञापन
  • 2010, ब्रिजटाउन में करीबी मुकाबला: 2010 में बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए मैच में भारत 14 रन से हार गया। यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा, लेकिन अंत में कैरिबियाई टीम ने बाजी मार ली।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 2016, सेमीफाइनल में टूटा सपना: 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने भारत को सात विकेट से हराकर फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था। यह हार भारतीय फैंस के लिए बेहद दर्दनाक रही।

2014: 12 साल पहले मिली इकलौती जीत
भारत की एकमात्र जीत 2014 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के शेर-ए-बंग्ला स्टेडियम में आई थी। उस मैच में भारत ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। यही वह मुकाबला है, जिसे आज भी भारतीय फैंस याद करते हैं।

क्या टीम इंडिया लेगी बदला?
आंकड़े साफ बताते हैं कि टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज भारत पर भारी रहा है। हालांकि मौजूदा टीम संतुलित नजर आती है और पिछले अनुभवों से सीख लेकर मैदान में उतर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस बार 12 साल पुराना इतिहास दोहराकर वेस्टइंडीज से 2016 में मिली हार का बदला लेती है या कैरिबियाई टीम फिर से मुश्किल खड़ी करेगी।

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
दोनों टीमें अब तक टी20 में 30 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। 19 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 10 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज की टीम चार बार आमने-सामने आई है और चारों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच यहां पिछला मुकाबला साल 2022 में खेला गया था। 2022 में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते। वहीं, उससे पहले 2018 में ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला हुआ था और भारत ने मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed