Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 2nd Test: 5 Successful Run Chases in Hagley Oval Christchurch New Zealand; India Face 300-Run Puzzle

क्राइस्टचर्च के 5 सबसे सफल चेज: भारत के सामने 300 की पहेली! जीत के लिए तोड़ना होगा 21वीं सदी का बड़ा रिकॉर्ड?

Sun, 29 Nov 2026 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 29 Nov 2026 11:48 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के पास 243 रनों की बढ़त है और हेगली ओवल में '300 का लक्ष्य' आज तक किसी के लिए पार नहीं हुआ। जानिए क्राइस्टचर्च के 5 सबसे सफल रन चेज और टीम इंडिया के सामने खड़ी इस ऐतिहासिक चुनौती का पूरा गणित।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test: 5 Successful Run Chases in Hagley Oval Christchurch New Zealand; India Face 300-Run Puzzle
क्राइस्टचर्च टेस्ट रोमांचक मोड़ पर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 243 रनों की हो गई है। मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश कीवी टीम को जल्द समेटने की होगी, क्योंकि इस मैदान का इतिहास गवाह है कि चौथी पारी में 300 से ऊपर का लक्ष्य हासिल करना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन जैसा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ 2nd Test: 5 Successful Run Chases in Hagley Oval Christchurch New Zealand; India Face 300-Run Puzzle
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
क्या कहते हैं हेगली ओवल के आंकड़े? '300' है असली लक्ष्मण रेखा
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए 300 रनों का आंकड़ा एक बड़ी दीवार की तरह काम करता है। इस मैदान के अब तक के टेस्ट इतिहास को देखें तो तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाती है-

  • 300 से कम का लक्ष्य: जब भी चौथी पारी में लक्ष्य 300 से कम रहा है, तो पीछा करने वाली टीम को 100 फीसदी सफलता मिली है। ऐसे सभी आठ मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है (यह लक्ष्य 104 से 285 रनों के बीच रहे हैं)।
  • 300 से ज्यादा का लक्ष्य: जैसे ही लक्ष्य 300 के पार जाता है, पीछा करने वाली टीम की जीत का खाता शून्य हो जाता है। 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां दो बार टीमों को हार मिली है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में टेस्ट के सबसे सफल रन चेज
लक्ष्य (Target) जीतने वाली टीम विपक्षी टीम साल
285
न्यूजीलैंड श्रीलंका 2023
279
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 2024
201
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 2016
132
न्यूजीलैंड भारत 2020
109
न्यूजीलैंड बांग्लादेश 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test: 5 Successful Run Chases in Hagley Oval Christchurch New Zealand; India Face 300-Run Puzzle
पंत, राहुल, गिल और यशस्वी - फोटो : BCCI
भारत के सामने कठिन परीक्षा: इतिहास बदलने की चुनौती
तीसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड के पास 243 रनों की बढ़त है और उसके सात विकेट अभी बाकी हैं। अगर कीवी टीम भारत को 300 या उससे अधिक का लक्ष्य देती है, तो टीम इंडिया को जीत के लिए न केवल हेगली ओवल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना होगा, बल्कि न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी का सबसे बड़ा रन चेज भी करना होगा।

न्यूजीलैंड में चौथी पारी के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट की चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिसने पिछले साल इसी मैदान (हेगली ओवल) पर 531 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 163.3 ओवर में छह विकेट पर 457 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के ही नाम है, जब उसने 1969 में ऑकलैंड में 345 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। 21वीं सदी की बात करें तो न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा सफल रन चेज 285 रनों का है, जो खुद न्यूजीलैंड ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर हासिल किया था।
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test: 5 Successful Run Chases in Hagley Oval Christchurch New Zealand; India Face 300-Run Puzzle
यशस्वी, पडिक्कल, शुभमन, पंत - फोटो : ANI
भारतीय टीम को दिखाना होगा धैर्य
आंकड़ों के मुताबिक, हेगली ओवल में 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने चौथी पारी में औसतन 122 ओवर बल्लेबाजी की है। इन चारों मैचों में चौथी पारी खेलने वाली टीम ने कम से कम 93 से अधिक ओवर तक क्रीज पर टिकने का दम दिखाया है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को जीत या ड्रॉ के लिए जबरदस्त धैर्य दिखाना होगा।

अब तक के मैच का हाल
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 356 रन बनाए। भारत की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई थी। ऐसे में कीवी टीम ने 110 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में 133/3 के स्कोर के साथ कीवी टीम मजबूत स्थिति में है और चौथे दिन सुबह के सत्र में भारतीय गेंदबाजों पर जल्द से जल्द विकेट चटकाकर लक्ष्य को 300 के भीतर रोकने का भारी दबाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed