फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs IRE: India Repeats 2024 Record After Zimbabwe Ireland Stuns Again Omen for Team India

IND vs IRE: भारत ने दोहराया 2024 वाला कारनामा, पहले जिम्बाब्वे और अब आयरलैंड ने चौंकाया; जानें रोचक तथ्य?

Sat, 27 Jun 2026 02:01 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 27 Jun 2026 02:01 PM IST
सार

IND vs IRE T20: टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में 34 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने हार का अपना पुराना इतिहास भी दोहरा दिया है। जानिए क्या है टीम इंडिया से जुड़ा यह रोचक तथ्य...

विज्ञापन
IND vs IRE: India Repeats 2024 Record After Zimbabwe Ireland Stuns Again Omen for Team India
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करने के करीब साढ़े तीन महीने बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उतरी भारतीय टीम को पहले ही मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। मेजबान आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए लगातार दो बार की विश्व चैंपियन टीम इंडिया को 34 रनों से हरा दिया। बेलफास्ट के मैदान पर मिली इस हार ने क्रिकेट फैंस को हैरान जरूर किया है, लेकिन भारतीय टीम के इतिहास को देखें तो टीम इंडिया ने बिल्कुल 2024 वाला अपना पुराना कारनामा ही दोहराया है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि चैंपियन बनने के बाद मिलने वाली यह पहली हार क्या टीम के लिए कोई शुभ संकेत है?

विज्ञापन

पहले जिम्बाब्वे और अब आयरलैंड ने दिया जख्म
यह कोई पहली बार नहीं है जब विश्व विजेता बनने के तुरंत बाद टीम इंडिया को किसी छोटी टीम के खिलाफ अपने पहले ही मैच में हार का मुंह देखना पड़ा हो। ठीक दो साल पहले यानी 2024 में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब भारतीय टीम नए कप्तान (शुभमन गिल) के साथ जिम्बाब्वे के दौरे पर गई थी, तब भी उसे पहले ही टी20 मैच में 13 रनों से चौंकाने वाली हार मिली थी। हालांकि यह टीम टी20 की नियमित टीम नहीं थी।  ठीक वैसा ही इस बार भी हुआ है, जहां 9 मार्च को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विश्व कप जीतने के बाद श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मैदान पर उतरी टीम इंडिया को आयरलैंड ने मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ इतिहास की पहली हार
यह हार इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड के खिलाफ भारत की यह अब तक की पहली शिकस्त है। साल 2007 में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले से लेकर अब तक खेले गए सभी 11 मैचों में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा था, लेकिन अब आयरलैंड भारत को हराने वाली दुनिया की 11वीं टीम बन गई है।
विज्ञापन

क्या वाकई यह हार टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है?
अक्सर देखा गया है कि बड़ी खिताबी जीतों और लंबे आराम के बाद टीम इंडिया जब नए कप्तान और नए समीकरणों के साथ मैदान पर उतरती है, तो उसे शुरुआती झटका लगता है। दो साल पहले 2024 में जब शुभमन गिल की कप्तानी में भारत पहला मैच जिम्बाब्वे से हारा था, तो उसने भारतीय टीम का लगातार चला आ रहा 12 मैचों का विजय रथ रोक दिया था। लेकिन उस हार के बाद टीम इंडिया ने जिस तरह से जबरदस्त वापसी की थी, उसने यह साबित किया था कि शुरुआती झटका टीम को उसकी कमियों को सुधारने का मौका देता है।

2028 में होने वाले टी20 विश्व कप के नजरिए से देखें तो ऐसी हार टीम इंडिया के लिए बड़ा सबक साबित हो सकती है। अक्सर बड़े टूर्नामेंट से पहले मिली शुरुआती चुनौतियां टीम की कमजोरियों को उजागर करती हैं। इतिहास गवाह है कि बड़े झटकों के बाद ही भारतीय टीम ने अपनी कमियों को सुधारा है, ऐसे में भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारियों के लिहाज से इसे एक शुभ संकेत माना जा सकता है।

लेकिन इस बार चुनौती है और भी ज्यादा गंभीर
भले ही इतिहास खुद को दोहरा रहा हो, लेकिन दो साल पहले और इस बार की हार में कुछ ऐसे फर्क हैं जो टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय हैं और इसे बेहद गंभीर बनाते हैं:-

कम मैचों की सीरीज
साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की लंबी सीरीज थी, जहां टीम इंडिया को वापसी का पूरा मौका मिला और उसने सीरीज 4-1 से जीत ली। मगर इस बार आयरलैंड दौरे पर केवल 2 ही मैच होने हैं। ऐसे में भारतीय टीम के सामने सीरीज जीतना तो दूर, अब इसे सिर्फ ड्रॉ कराने की कड़ी चुनौती होगी।

स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी
जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के वक्त टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था और एक बिल्कुल नई टीम मैदान पर थी। लेकिन इस बार आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी टीम में पर्मानेंट कप्तान के साथ-साथ ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed