फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   icc women world cup virender sehwag tweets on india win

महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

Fri, 21 Jul 2017 02:04 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Jul 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
icc women world cup virender sehwag tweets on india win
भारतीय टीम ने जीत के बाद ली सेल्फी - फोटो : twitter

इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात देकर विश्व-कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान टीम इंग्लैंड से 23 जुलाई को होगा। 115 गेंदों में 171 रनों की धुंआधार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ दा मैच चुना गया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 40.1 ओवर में 245 रनों पर ही ढेर कर दिया। मैच का विनिंग विकेट दीप्ति शर्मा ने लिया। दीप्ति शर्मा ने 7.1 ओवर में 59 रन देकर टीम के लिए 3 विकेट हासिल किए। ऐसे में भारतीय महिला टीम को बधाई देने का तांता लग चुका है जिसमें वीरेंद्र सहवाग से लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला टीम इंडिया की शानदार जीत पर ट्वीट किया है कि 'हमे महिला टीम इंडिया ने गर्व महसूस करवाया है, फाइनल के लिए शुभकामनाएं।' 
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग 
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा है कि, बधाई हो बीसीसीआई गर्ल्स 'देश के लिए जो आपने किया उसपर गर्व है और साथ ही फाइनल के लिए शुभकामनाएं।' 


सचिन तेंदुलकर
God of Cricket के नाम से पहचान रखने वाले सचिन ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और कहा कि ' ब्रिलियंट फिनिशिंग बाय दा विमेन ब्लू! उन्होंने टीम इंडिया की तस्वीर पर बोलते हुए कहा कि जीत की ये तस्वीर सब कुछ बयां कर रही है और हम अब लॉर्ड्स मैदान में की ओर चले हैं, सचिन ने इंग्लैंड के साथ फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं भी दीं । 

हरभजन सिंह
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि 'क्या चैंपियन हैं, आप जैसे खिलाड़ी बस एक बार ही जन्म लेते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed