अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन हुई घटना पर कार्रवाई की। यशस्वी और असिथा, दोनों पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। आईसीसी के मुताबिक दोनों ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन किया, जो किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है।
IND vs SL: यशस्वी-असिथा को मिली मैदान पर भिड़ने की सजा; ICC ने दोनों पर की कड़ी कार्रवाई, डिमेरिट अंक भी दिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:09 PM IST
सार
भारत के यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को कोलंबो टेस्ट के पहले दिन हुई ऑन-फील्ड भिड़ंत के लिए आईसीसी ने दंडित किया है। दोनों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक-एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन