फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   How did Rohit Sharma help Ayush Mhatre with captaincy? U-19 skipper reveals advice

रोहित शर्मा ने अंडर-19 कप्तानी में कैसे की मदद?: आयुष म्हात्रे ने खोला राज, विश्वकप में क्या मिली थी खास सलाह?

Fri, 02 Oct 2026 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे ने बताया कि कप्तानी मिलने के बाद उन्होंने रोहित शर्मा से सलाह मांगी थी। रोहित ने उन्हें घर बुलाकर टीम संभालने के तरीके समझाए और उनके पिता से भी बात की। म्हात्रे ने एमएस धोनी से पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया।

विज्ञापन
How did Rohit Sharma help Ayush Mhatre with captaincy? U-19 skipper reveals advice
रोहित और आयुष - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने खुलासा किया है कि 2026 अंडर-19 विश्व कप से पहले उन्हें रोहित शर्मा से कप्तानी को लेकर अहम सलाह मिली थी। म्हात्रे ने बताया कि कप्तान बनने के बाद उन्होंने खुद रोहित को संदेश भेजा था। इसके बाद रोहित ने उन्हें अपने घर बुलाया और करीब आधे घंटे तक नेतृत्व को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

How did Rohit Sharma help Ayush Mhatre with captaincy? U-19 skipper reveals advice
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
कप्तानी मिली तो रोहित को किया था मैसेज
आयुष म्हात्रे ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट पर रोहित शर्मा से हुई बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद जब उन्हें अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया तो उन्हें कप्तानी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं थी। म्हात्रे ने कहा, 'आईपीएल के बाद मुझे अंडर-19 का कप्तान बनाया गया। मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसलिए मैंने रोहित भाई को मैसेज किया। उन्होंने आईपीएल के दौरान कहा था कि जब भी बात करनी हो, मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकता हूं। इसके बाद उन्होंने मुझे फोन किया। मैंने उनसे मिलने और बात करने की इच्छा जताई। उन्होंने मुझे अपने घर आने के लिए कहा।'

रोहित ने आधे घंटे तक समझाई कप्तानी
म्हात्रे के मुताबिक, रोहित ने उन्हें टीम को संभालने और कप्तान के तौर पर काम करने के तरीके के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे बहुत अच्छी तरह समझाया कि कप्तान के तौर पर टीम को कैसे संभालना है और क्या-क्या करना है। उन्होंने समय निकाला और अच्छी तरह बात की। उन्होंने मेरे पिता से भी करीब आधे घंटे तक बात की। वह बहुत विनम्र हैं और बात करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

How did Rohit Sharma help Ayush Mhatre with captaincy? U-19 skipper reveals advice
आयुष म्हात्रे - फोटो : x
भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने 2026 अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की। म्हात्रे और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहली बार धोनी को देखकर डर गए थे म्हात्रे
म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स में अपने शुरुआती अनुभव और महेंद्र सिंह धोनी से पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि धोनी को पहली बार सामने देखकर वह थोड़े घबरा गए थे। उन्होंने कहा, 'मैंने माही भाई को पहली बार लाइव देखा और सच में डर गया था। अब भी थोड़ा ऐसा ही है। वह खुलकर बात करते हैं, लेकिन वह एक लीजेंड हैं। मैं उनके साथ तस्वीर लेना चाहता था, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि उनके पास कैसे जाऊं। ट्रायल का आखिरी दिन था और फिर मैं चला गया। तब उनके साथ तस्वीर ली। उनसे ज्यादा बात नहीं हुई, सिर्फ तस्वीर हुई।' म्हात्रे ने अब तक 13 आईपीएल मैचों में 441 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 94 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed