{"_id":"60ebd463d5b3e96a8b1bf1ab","slug":"fomer-indian-cricketer-sachin-tendulkar-praised-novak-djokovic-after-winning-wimbledon-2021-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2021: सचिन ने जोकोविच को खिताब जीतने पर दी बधाई, कहा- 20वां ग्रैंड स्लैम मुबारक हो चैंपियन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Wimbledon 2021: सचिन ने जोकोविच को खिताब जीतने पर दी बधाई, कहा- 20वां ग्रैंड स्लैम मुबारक हो चैंपियन
Mon, 12 Jul 2021 11:04 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:04 AM IST
सार
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने नोवाक जोकोविच को विंबलडन जीतने पर बधाई दी है। खिताब मुकाबले में जोकोविच ने इटली के माटेयो बेरेटिनी को पराजित किया। यह जोकोविच का छठा विंबलडन खिताब है। कुल मिलाकर वह अब तक 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को लगातार तीसरी और कुल छठी बार विंबलडन की ट्रॉफी जीत ली। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने फाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद इटली के माटेयो बेरेटिनी को चार सेट में 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से पराजित किया। यह जोकोविच का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। 34 वर्षीय जोकोविच ने 15000 दर्शकों से खचाखच भरे सेंटर कोर्ट पर तीन घंटे 23 मिनट में जीत दर्ज की। विंबलडन खिताब जीतने पर पूर्व क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने जोकोविच को बधाई दी है।
सचिन तेंदुलकर ने जोकोविच को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, शानदार जीत नोवाक जोकोविच। विंबलडन जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आपका 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब। एक चुनौतीपूर्ण शुरूआत। अपनी लय पाने में समय लगने के बावजूद, आपने संघर्ष किया और अपने खेल को अगले स्तर तक ले गए।
विज्ञापन
Great win @DjokerNole! Many congratulations on winning the @Wimbledon & your 20th Grand Slam title.
विज्ञापन विज्ञापन
Despite a challenging start and taking time to find your groove, you fought on and took your game to the next level.
Absolute champion mentality to win this one.#Wimbledon pic.twitter.com/8r9ypa5zXX— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 11, 2021
52 साल में पहले खिलाड़ी
जोकोविच पिछले 52 वर्षों में साल के तीनों शुरूआती ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले जबकि कुल पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले जैक क्रॉफर्ड (1933), डोनाल्ड बज (1938),ल्यू होड (1956) और लॉड लेवर (1962 व 1969) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
खिताबी हैट्रिक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी
जोकोविच ओपन युग (1968) में विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने वाले रोजर फेडरर, ब्योर्न बोर्ग और प्रीट संप्रास के बाद चौथे खिलाड़ी हैं। यही नहीं उन्होंने तीसरी बार कोई ग्रैंड स्लैम लगातार तीसरी बार जीता। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन (2013 -15, 2019-21) में दो बार खिताबी हैट्रिक लगा चुके हैं।
गोल्डन स्लैम के करीब
जोकोविच गोल्डन स्लैम (एक साल में चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक स्वर्ण) पूरा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने के करीब पहुंच गए हैं। अभी तक सिर्फ महिला खिलाड़ी स्टैफी ग्राफ 1988 ही यह उपलब्धि हासिल कर पाई हैं। उन्होंने चारों ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ ही सियोल ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी जीता था। वहीं ओपन युग में चारों ग्रैंड स्लैम जीतने की उपलब्धि सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लॉड लेवर (1969) ही दर्ज कर पाए हैं।