{"_id":"687be5bb88971c11980b8537","slug":"england-women-vs-india-women-2nd-odi-lords-match-result-dls-method-sophie-ecclestone-player-of-the-match-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lord's ODI: बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया, सोफी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Lord's ODI: बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया, सोफी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
ज्योति भास्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
सार
भारत की महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम से निकाला गया। इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे ODI मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को हराया
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
Lord's ODI: बारिश से बाधित दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की बाएं हाथ की गेंदबाज सोफी ने किफायती गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बल्लेबाजी में भारत का प्रदर्शन लचर रहा और पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में भी असफल रहे। प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं सोफी ने कप्तान हरमनप्रीत, विकेटकीपर ऋचा घोष और मध्यक्रम की बैटर हरलीन देओल को अपना शिकार बनाया। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 22 जुलाई की शाम 5.30 बजे (IST) से रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ली-स्ट्रीट पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर दूसरा वनडे मुकाबला, प्लेयर ऑफ द मैच सोफी ने हरमनप्रीत को किया बोल्ड
- फोटो : एएनआई / पीटीआई
इंग्लैंड के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
इससे पहले लंदन में हो रही बारिश के कारण लॉर्ड्स पर दूसरा वनडे मुकाबला निर्धारित समय से चार घंटे देरी से शुरू हुआ। अंपायरों ने मैच के 50 में से 21 ओवर घटाकर 29-29 ओवरों का मुकाबला खेले जाने का निर्णय लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दूसरे ओवर में भारत को पहला झटका दिया और टीम इंडिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पूरी पारी में इंग्लैंड की गेंदबाज- सोफी एक्लेस्टोन ने तीन, जबकि अर्लोट और लिनसे ने दो-दो विकेट लिए।

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर दूसरा वनडे मुकाबला
- फोटो : पीटीआई
लॉर्ड्स पर एकतरफा मुकाबले में हारी टीम इंडिया
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत भारत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 21 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाने वाली इंग्लैंड की महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। जोन्स ने टैमी ब्यूमोंट (35 गेंदों पर 34 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत भारत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 21 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाने वाली इंग्लैंड की महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। जोन्स ने टैमी ब्यूमोंट (35 गेंदों पर 34 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर दूसरा वनडे मुकाबला
- फोटो : पीटीआई
बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा
इसके बाद जोन्स ने कप्तान नैट साइवर ब्रंट (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। 11वें ओवर में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा जब टैमी को स्नेह राणा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। 19वें ओवर में इंग्लैंड की कप्तान को क्रांति गौड़ ने क्लीन बोल्ड कर साझेदारी को तोड़ा। इसी समय बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। खेल के इस पड़ाव पर इंग्लैंड को जीतने के लिए 42 रन और बनाने थे।

तीन प्रमुख गेंदबाजों को नहीं मिली सफलता
बारिश रुकने पर जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इंग्लैंड 24 ओवरों में 115 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड की कप्तान के आउट होने के बाद चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं सोफी डंकले ने क्रांति की गेंद पर चौका लगाकर खेल 21 ओवरों में ही समाप्त कर दिया। भारतीय गेंदबाजों में क्रांति ने तीन ओर में 29 रन लुटाए और उन्हें केवल एक सफलता मिली। एक अन्य विकेट स्नेह राणा को मिला। पांच-पांच ओवर की गेंदबाजी करने वाली अरुंधती रेड्डी, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा को एक भी विकेट नहीं मिला।

इंग्लैंड के खिलाफ 29 ओवरों के मैच में भारत का स्कोर 8 विकेट पर 143 रन
इससे पहले इंग्लैंड से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर स्मृति मंधाना (42) ने अच्छी शुरुआत दिलाने का प्रयास किया। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। प्रतिका रावल (03) का विकेट दूसरे ओवर में ही गिर गया। इसके बाद दीप्ति शर्मा के 30, हरलीन देओल के 16 और अरुंधति रेड्डी के 14 रन बदौलत भारत ने की टीम ने निर्धारित 29 ओवरों में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। मध्यक्रम की बल्लेबाजी नहीं चल सकी। लॉर्ड्स वनडे से पहले तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे था। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी भारतीय टीम ने ही गंवा दिया था।

इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दबाव में आई टीम इंडिया
ओपनर स्मृति मंधाना को दो रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला था। कैच छूटने के बाद स्मृति ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और जोखिम उठाने से परहेज किया। भारत ने दस ओवर में दो विकेट पर 50 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने आते ही अपनी दूसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। ऐसा लगा कि वह बड़ी पारी खेलेंगी लेकिन सोफी एक्सेलस्टोन ने उन्हें सात रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दबाव में आई टीम इंडिया ने 22 गेंदों के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए। दो विकेट पर 57 रन के स्कोर से बदलकर भारत स्कोर 5 विकेट पर 72 रन हो गया।

निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान से बना 143 रनों का फाइटिंग टोटल
जेमिमा (03) और रिचा घोष (02) जल्द पवेलियन लौट गई। जेमिमा को चार्ली डीन ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई। रिचा को एक्लेस्टोन ने पगबाधा आउट किया। 98 रन के स्कोर पर छह विकेट खोने के बाद भारत संघर्ष कर रहा था। खेल के इस पड़ाव पर आठ ओवरों का खेल बाकी था। पिछले मैच में नाबाद अर्धशतक बनाने वालीं दीप्ति ने अरूंधति (14) के साथ अहम 26 रन जोड़े और 143 रनों का फाइटिंग टोटल खड़ा किया।

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (फाइल)
- फोटो : ANI
पहले मैच में टीम इंडिया ने किया था शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। साउथैम्पटन में खेले गए मुकाबले में दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 62 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को 259 रन चेज करने में मदद की। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में छह विकेट पर 262 रन बनाकर मैच जीत लिया। बता दें कि एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला से पहले भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- IND W vs ENG W: वनडे में टीम इंडिया की जीत से शुरुआत, पहले मैच में इंग्लैंड की महिला टीम को चार विकेट से हराया