फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W: Indian Womens Team defeated England by four wickets in first ODI, Deepti player of the match

IND W vs ENG W: वनडे में टीम इंडिया की जीत से शुरुआत, पहले मैच में इंग्लैंड की महिला टीम को चार विकेट से हराया

Thu, 17 Jul 2025 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Jul 2025 09:34 AM IST
सार

साउथैम्पटन में खेले गए मुकाबले में दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 62 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को 259 रन चेज करने में मदद की। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला। भारत और इंग्लैंड के बीच अगला वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND W vs ENG W: Indian Womens Team defeated England by four wickets in first ODI, Deepti player of the match
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में छह विकेट पर 262 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अगला वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की कप्तान नैट शीवर ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की ओपनिंग खराब रही थी। 20 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। टैमी ब्यूमोंट पांच रन और एमी जोंस एक रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एम्मा लैंब ने कप्तान शीवर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। एम्मा 50 गेंद में चार चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान शीवर 52 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन बना सकीं। एक वक्त इंग्लैंड ने 97 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सोफिया डंकले और डेविडसन रिचर्ड्स ने पांचवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी निभाई। सोफिया 92 गेंद में नौ चौके की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, डेविडसन 73 गेंद में दो चौके की मदद से 53 रन बना सकीं। सोफिया एक्लेस्टोन 19 गेंद में तीन चौके की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अमनजोत कौर और श्री चरणी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी
259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। मंधाना 24 गेंद में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, प्रतिका ने फिर दूसरे विकेट के लिए हरलीन देओल के साथ 46 रन की साझेदारी निभाई। प्रतिका 51 गेंद में तीन चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं। हरलीन और कप्तान हरमनप्रीत भी कुछ खास नहीं कर सकीं। हरलीन 44 गेंद में चार चौके की मदद से 27 रन बनाकर और हरमनप्रीत 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। फिर जेमिमा रॉड्रिग्स ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। जेमिमा 54 गेंद में पांच चौके की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुईं और अर्धशतक से चूक गईं। वहीं, ऋचा घोष ने 10 रन बनाए। दीप्ति ने फिर अमनजोत कौर के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। दीप्ति 64 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन और अमनजोत 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन को दो विकेट मिले। वहीं, लॉरेन बेल, एक्लेस्टोन और फाइलर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed