फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   dhoni became second successful wicket keeper in IPL

IPL: धोनी ने विकेट के पीछे किए 101 शिकार, फिर भी इस खिलाड़ी से हैं पीछे!

Sun, 14 May 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 14 May 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
dhoni became second successful wicket keeper in IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में विकेट के पीछे 100 शिकार पूरे कर लिए हैं। धोनी ने किंग्स एकादश पंजाब के साथ मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने डेनियल क्रिश्चियन की गेंद पर अक्षर पटेल का कैच लेकर 100 विकेट पूरे किए। इसके तुरंत बाद ही स्वप्निल सिंह का कैच लेकर उन्होंने अपने शिकारों की संख्या 101 तक पहुंचा दी।
विज्ञापन


भले ही धोनी ने विकेट के पीछे सैकड़ा लगा दिया हो, पर वो अभी दिनेश कार्तिक से पीछे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के 101 शिकारों के मुकाबले दिनेश कार्तिक अबतक 106 शिकार कर चुके हैं। खास बात ये है कि मैच भले ही कार्तिक ने ज्यादा खेले हों, पर उन्होंने कम पारियों में धोनी से अधिक शिकार कए।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने धोनी ने 157 मैचों की 150 पारियों में 101 शिकार किए हैं, जिसमें 71 कैच शामिल हैं तो 30 शिकार स्टंप के जरिए किए हैं। वहीं, दिनेश कार्टिक ने 152 मैचों में खेलते हुए 136 पारियों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान उन्होंने 106 शिकारों में से 80 को कैच के जरिए, तो 26 खिलाड़ियों को स्टंप ऑउट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे, आईपीएल में स्टंपिंग के मामले में सबसे आगे रॉबिन उथप्पा हैं, जिन्होंने 112 पारियों में विकेटकीपिंग करते हुए 32 स्टंपिंग की है। वहीं 56 कैच पकड़ते हुए कुल 88 शिकारों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed