{"_id":"695b4c56bb906e279d025ea8","slug":"desert-vipers-vs-mi-emirates-heated-exchange-between-kieron-pollard-and-naseem-shah-in-ilt20-final-video-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pollard vs Naseem Fight Video: आईएल20 के फाइनल में भिड़े कीरोन पोलार्ड और पाकिस्तान के नसीम शाह, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Pollard vs Naseem Fight Video: आईएल20 के फाइनल में भिड़े कीरोन पोलार्ड और पाकिस्तान के नसीम शाह, देखें वीडियो
Mon, 05 Jan 2026 11:00 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:00 AM IST
सार
इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) 2025-26 के फाइनल मुकाबले में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब डेजर्ट वाइपर्स और एमआई एमिरेट्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान कीरोन पोलार्ड और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन
पोलार्ड और नसीम की भिड़ंत
- फोटो : Twitter
विस्तार
आईएल20 का फाइनल रविवार को डेजर्ट वाइपर्स और एमआई अमीरात के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में वाइपर्स के तेज गेंदबाज नसीम साह और एमआई के कीरोन पोलार्ड लाइव मैच के दौरान भिड़ गए। इसका वीडियो भी आईएल20 ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, इसमें कामयाबी नसीम को मिली। उन्होंने न सिर्फ पोलार्ड को आउट किया, बल्कि तीन विकेट लेकर डेजर्ट वाइपर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन
11वें ओवर की घटना
यह घटना एमआई अमीरात की पारी के दौरान 11वें ओवर की है। इस ओवर में नसीम गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गुड लेंथ की गेंद को पोलार्ड ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर लगी। इस पर नसीम ने पोलार्ड को घूर कर देखा। फिर पोलार्ड भी ताव में आकर नसीम के करीब गए और मुंहतोड़ जवाब दिया। फिर पोलार्ड नसीम से कुछ कहते दिखाई पड़े। फिर अंपायर ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। फिर जेसन रॉय भी आए। तब एमआई अमीरात की टीम 76 रन पर चार विकेट गंवाकर जूझ रही थी। इस भिड़ंत का मजेदार वीडियो भी सामने आया है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ?
खिताबी मुकाबले की बात करें तो डेजर्ट वाइपर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। फखर जमां ने 15 गेंद में 20 रन और जेसन रॉय ने सात गेंद में 11 रन की पारी खेली। फिर मैक्स होल्डन ने कप्तान सैम करन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंद में 89 रन की साझेदारी निभाई। होल्डन 32 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान करन ने 51 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 74 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, डैन लॉरेंस ने 15 गेंद में 23 रन बनाए। एमआई अमीरात की ओर से फजलहक फारूकी ने दो विकेट लिए, जबकि अरब गुल मोहम्मद को एक विकेट मिला।

जवाब में अमीरात की पारी 18.3 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। मोहम्मद वसीम ने 13 गेंद में 26 रन बनाए। वहीं, आंद्रे फ्लेचर ने 10 रन बनाए। टॉम बैंटन ने सात रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 27 गेंद में तीन चौके की मदद से 36 रन बनाए। वहीं, संजय कृष्णमूर्ति ने दो रन बनाए। तजिंदर ढिल्लों ने 12 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड सिर्फ एक रन बना सके। कप्तान पोलार्ड ने 28 गेंद में 28 रन बनाए। अल्लाह गजनफर खाता खोले बिना और मोहम्मद रोहिद तीन रन बना सके। अरब गुल पांच रन बनाकर नाबाद रहे। डेजर्ट वाइपर्स की ओर से डेविड पेन और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, खुजैमा तनवीर और उस्मान तारीक को दो-दो विकेट मिले। इस तरह डेजर्ट वाइपर्स ने 46 रन से मैट जीतकर खिताब अपने नाम किया।