{"_id":"6a054e6f0a5e3a96f70afbb7","slug":"csk-suffer-major-blow-as-jamie-overton-returns-home-with-thigh-injury-who-will-replace-him-ipl-2026-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: सीएसके को बड़ा झटका! जेमी ओवरटन चोटिल होकर लौटे घर, प्लेऑफ रेस में बढ़ी टेंशन; कौन करेगा रिप्लेस?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: सीएसके को बड़ा झटका! जेमी ओवरटन चोटिल होकर लौटे घर, प्लेऑफ रेस में बढ़ी टेंशन; कौन करेगा रिप्लेस?
Thu, 14 May 2026 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 May 2026 09:54 AM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट लगने के कारण स्वदेश लौट गए हैं। सीएसके ने बताया कि ओवरटन आगे की जांच और इलाज के लिए यूके रवाना हुए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में मौजूद सीएसके के लिए यह चोट बड़ी चिंता बन सकती है।
विज्ञापन
जेमी ओवरटन
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने शुरुआती तीन हार के बाद शानदार वापसी की, लेकिन चोटों ने लगातार परेशान किया है। अब टीम के अहम ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होकर घर लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ओवरटन दाहिनी जांघ की चोट से जूझ रहे हैं और आगे के इलाज व मूल्यांकन के लिए इंग्लैंड जाएंगे। हालांकि टीम ने अभी उन्हें टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया है।
विज्ञापन
हालिया मैच में बने थे हीरो
ओवरटन ने सीएसके के पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था। लखनऊ ने पावरप्ले में 91/1 का तेज स्कोर बनाया था, लेकिन ओवरटन की गेंदबाजी ने टीम को 203 रन पर रोक दिया। बाद में सीएसके ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्हें उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

Official Announcement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 13, 2026
Jamie Overton has a right thigh injury and will be returning to the UK for further assessment and management. pic.twitter.com/pzlO5qE9Dp
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सीजन में शानदार आंकड़े
जेमी ओवरटन ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं, औसत 17.78 और इकॉनमी 8.89 रही है। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 136 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 158.13 रहा है। यानी गेंद और बल्ले दोनों से वह टीम के लिए उपयोगी साबित हुए थे।

अब क्या करेगी सीएसके?
ओवरटन के बाहर होने से सीएसके के पास समान स्तर का ऑलराउंडर विकल्प नहीं है। ऐसे में टीम विदेशी संयोजन बदल सकती है और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर एमएस धोनी भी अभी तक इस सीजन कोई मैच नहीं खेले हैं और लखनऊ रवाना हुई टीम के साथ भी नजर नहीं आए। इससे फैंस की चिंता और बढ़ गई है।

प्लेऑफ की रेस पर असर
सीएसके फिलहाल 11 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में है, लेकिन लगातार चोटें आगे मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। जेमी ओवरटन का चोटिल होकर लौटना CSK के लिए बड़ा झटका है। वह इस सीजन टीम के सबसे असरदार खिलाड़ियों में रहे हैं। अगर वह जल्द वापसी नहीं कर पाए, तो प्लेऑफ की राह चेन्नई के लिए कठिन हो सकती है।