{"_id":"5e2884198ebc3e4af1644fee","slug":"zimvsl-angelo-mathewss-maiden-double-ton-puts-sri-lanka-in-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"ZIMvSL: मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIMvSL: मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक
Wed, 22 Jan 2020 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे की पहली पारी में 358 रन के जवाब में श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद दोहरे शतक के दम पर चौथए दिन अपनी पहली पारी 515/9 पर पारी घोषित की।
विज्ञापन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। प्रिंस मसावर 15* और ब्रायन मुदिजिंगनामा 14* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे अभी भी श्रीलंका से 127 रन पीछे है, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है। इसके लिए उन्होंने 468 गेंदों का सामना किया। मैथ्यूज ने 16 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 80 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 85 टेस्ट मैचों के 152 पारियों में 5904 रन बनाए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर है।
बता दें कि श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल 295/4 से आगे खेलना शुरू किया। जिम्बाब्वे की टीम 14 महीने के बाद टेस्ट मैच खेल रही है जबकि घरेलू सरजमीं पर 2017 के बाद टीम का यह पहला टेस्ट है।