फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   zimbabwes solid start against sri lanka in 1st test

ZIMvSL: कासुजा-मसवारे और इरविन का अर्धशतक, जिम्बाब्वे की ठोस शुरूआत

Mon, 20 Jan 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
zimbabwes solid start against sri lanka in 1st test
-

सलामी बल्लेबाज केविन कासुजा और प्रिंस मसवारे की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन दो विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। बता दें कि कासुजा का यह पदार्पण मैच है। 

विज्ञापन


जिम्बाब्वे ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया और स्टंप्स के समय क्रेग इरविन 55 तथा कप्तान सीन विलियम्स 13 रन बनाकर खेल रहे थे। लसिथ इम्बुलदेनिया ने अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे मसवारे को कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। कासुजा उन तीन खिलाड़ियों में शामिल है जो इस मुकाबले से जिम्बाब्वे के लिए पदार्पण कर रहे है।
विज्ञापन


उन्हें हालांकि किस्मत का भी साथ मिला जिसका फायदा उठाते इस बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया। वह 214 गेंद में 63 रन बनाने के बाद लसिथ कुमारा की गेंद प पगबाधा हुए। इरविन ने इसके बाद छोड संभाले रखा जिन्हें कप्तान विलियम्स का अच्छा साथ मिला। जिम्बाब्वे की टीम 14 महीने के बाद टेस्ट मैच खेल रही है जबकि घरेलू सरजमीं पर 2017 के बाद टीम का पहला टेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed