{"_id":"6aca143708a21166250bdaa6","slug":"zimbabwe-women-s-squad-for-their-first-ever-white-ball-tour-of-india-announced-jesophine-nkomo-to-lead-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे महिला टीम का एलान: भारत के खिलाफ जोसेफिन नकोमो संभालेंगी कमान, 15 सदस्यीय स्क्वॉड में किसे मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे महिला टीम का एलान: भारत के खिलाफ जोसेफिन नकोमो संभालेंगी कमान, 15 सदस्यीय स्क्वॉड में किसे मिली जगह
Sat, 10 Oct 2026 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:02 PM IST
सार
भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे की महिला टीम का एलान हो गया है। टीम की ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो सीमित ओवर की सीरीज में जिम्बाब्वे टीम की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे महिला टीम का एलान
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो 16 अक्तूबर से शुरू होने वाले भारत के पहले दौरे में जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी। जिम्बाब्वे ने सितंबर-अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली टीम का ही चयन किया है। उसकी टीम ने वेस्टइंडीज को हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में चार विकेट से हराया था।
टी20 और वनडे मैचों की होगी सीरीज
भारतीय दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में न्याशा ग्वांजुरा और मिचेल मावुंगा भी शामिल हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में मिलकर सात विकेट लिए थे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 16, 18 और 20 अक्तूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद 23, 25 और 28 अक्तूबर को बड़ौदा में वनडे मैच होंगे। वनडे मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।
जिम्बाब्वे की टीम: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बीलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिचेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, कुदजई चिगोरा, न्याशा ग्वांज़ुरा, नोमवेलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चियेद्ज़ा धुरुरू, मोडेस्टर मुपाचिकवा, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स।