फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe squad for T20 World Cup announced Craig Ervine returns as captain

T20 World Cup Zimbabwe Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, क्रेग इर्विन की बतौर कप्तान वापसी

Fri, 16 Sep 2022 02:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Sep 2022 02:09 PM IST
सार

जिम्बाब्वे की टीम विश्व कप से पहले श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच 10 और 12 अक्तूबर को मेलबर्न में खेलेगी। जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है।

विज्ञापन
Zimbabwe squad for T20 World Cup announced Craig Ervine returns as captain
क्रेग इर्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। नियमित कप्तान क्रेग इर्विन की वापसी हुई है। वह चोट के कारण टीम से बाहर थे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से दूर रहने वाले टीम के मुख्य तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया है। वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ग्रुप बी में आयरलैंड से होगा।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की टीम में तेंदई चतारा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा और मिल्टन शुम्बा की वापसी हुई है। चतारा कॉलरबोन फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वहीं, शुम्बा कंधे की समस्या के कारण टीम में नहीं थे। अनुभवी  रेजिस चकाबवा, सिकंदर रजा और सीन विलियम्स के साथ ब्रैडली इवांस, टोनी मुनयोंगा और क्लाइव मडांडे को भी टीम में रखा गया है। तदीवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, केविन कसुजा, विक्टर न्याउची और तनाका चिवंगा को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की टीम विश्व कप से पहले श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच 10 और 12 अक्तूबर को मेलबर्न में खेलेगी। जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है। टीम 17 अक्तूबर को आयरलैंड, 19 अक्तूबर को वेस्टइंडीज और 21 अक्तूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरेगी। ग्रुप में शीर्ष दो में रहने वाली टीम सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेगी। सुपर-12 राउंड के मुकाबले 22 अक्तूबर को शुरू होंगे। ग्रुप-ए में श्रीलंका, यूएई, नीदरलैंड और नामीबिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे की टीम:
क्रेग इर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चतारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स।

रिजर्व: तनाका चिवंगा, इनोसेंट कैया, केविन कसुजा, तदीवानाशे मारुमनी, विक्टर न्याउची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed