ZIM vs BAN: कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे विलियम्स-इर्विन, एकमात्र टेस्ट से बाहर
सीन विलियम्स और क्रेग इर्विन अपने परिवारों के कोरोना संक्रमित सदस्यों के निकट संपर्क आए थे। उन्हें मैच में खेलने के बजाय पृथकवास में रहना होगा।
विस्तार
जिम्बाब्वे के क्रिकेटर सीन विलियम्स और क्रेग इर्विन को बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। बताया गया है कि वे अपने परिवारों के कोरोना संक्रमित सदस्यों के निकट संपर्क आए थे। उन्हें मैच में खेलने के बजाय पृथकवास में रहना होगा। बता दें कि एकमात्र टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई से होगी।
Senior Zimbabwe players Sean Williams and Craig Ervine are in self-isolation after coming in contact with COVID-positive family members.
विज्ञापन
Brendan Taylor is likely to be the stand-in captain against Bangladesh. — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 6, 2021
'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के मुताबिक जिम्बाब्वे क्रिकेट के मीडिया प्रबंधक डार्लिंगटन माजोंगा ने कहा, 'सीन विलियम्स और क्रेग इर्विन, पिछले सप्ताह घोषित जिम्बाब्वे की 20 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे लेकिन वे अब टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।' उन्होंने कहा, 'अपने परिवारों के कोविड पॉजिटिव पाए गए सदस्यों के संपर्क में आने के बाद दोनों को खुद को अलग-थलग करना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें पृथकवास में रहना होगा।'
जिम्बाब्वे के कप्तान ब्रेंडन टेलर ने कहा कि इन दोनों की अनुपस्थिति से नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हमें कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खल रही है लेकिन हमारे पास कुछ युवा और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह उनके लिए खुद को परखने का यह शानदार मौका होगा।' सलामी बल्लेबाज ताकुदजवानाशे कैतानो, तेज गेंदबाज तनाका चिवांगा, बल्लेबाज जॉयलॉर्ड गुंबी और डियोन मायर्स को पिछले सप्ताह टीम में शामिल किया गया था। इनमें चार नए खिलाड़ी हैं।