फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe Cricket Team former Captain Heath Streak died at age 49 suffered cancer news and updates

Zimbabwe: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन, 49 साल की उम्र में कैंसर से हार गए जंग

Wed, 23 Aug 2023 07:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 23 Aug 2023 07:49 AM IST
सार

हीथ स्ट्रीक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। इस साल मई में जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि हीथ का दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा है और उनकी हालत बेहद नाजुक है।

विज्ञापन
Zimbabwe Cricket Team former Captain Heath Streak died at age 49 suffered cancer news and updates
हीथ स्ट्रीक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का बुधवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले ही कैंसर से पीड़ित पाया गया था। वह चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। हीथ स्ट्रीक की हालत तब से ही नाजुक बनी थी। इस साल मई में जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि हीथ का दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


हीथ स्ट्रीक का अंतरराष्ट्रीय करियर
हीथ ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नवंबर 1993 में की थी। उनका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक वनडे मैच था। इसके बाद दिसंबर 1993 में हीथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपना आखिरी वनडे अगस्त 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टेस्ट सितंबर 2005 में भारत के खिलाफ खेला था। हीथ ने अपने करियर में सचिन तेंदुलकर को तीन बार और सौरव गांगुली को चार बार आउट किया था। अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ हरारे टेस्ट की पहली पारी में हीथ ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने भारत की आधी टीम को पवेलियन भेजा था। हीथ ने उस मैच की पहली पारी में 32 ओवर में 73 रन देकर छह विकेट झटके थे। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया ने वह मैच 10 विकेट से जीता था। हीथ स्ट्रीक ने 65 टेस्ट और 189 वनडे में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उनके नाम 1990 रन और वनडे में 2943 रन हैं। टेस्ट में हीथ ने एक शतक और 11 अर्धशतक, जबकि वनडे में 13 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा टेस्ट में हीथ ने 216 विकेट और वनडे में 239 विकेट लिए। टेस्ट में 73 रन देकर छह विकेट और वनडे में 32 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इसके अलावा वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed