फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe Squad Announced for India T20 Series All Rounder Sikandar Raza Captain Vice Captain Players List

ZIM vs IND : भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे टीम घोषित, इस खिलाड़ी की कप्तानी में उतरेगी टीम

Mon, 01 Jul 2024 07:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jul 2024 07:42 PM IST
सार

 Zimbabwe Squad vs India T20 Series 2024 : जिंबाब्वे की टीम हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही थी और अब उसकी कोशिश नए कोच जस्टिन सिमंस के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करने की होगी।

विज्ञापन
Zimbabwe Squad Announced for India T20 Series All Rounder Sikandar Raza Captain  Vice Captain Players List
भारत बनाम जिंबाब्वे - फोटो : Zimbabwe cricket

विस्तार

जिंबाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ छह जुलाई से होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। जिंबाब्वे ने युवा टीम की घोषणा की है जिसकी अगुआई अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जिंबाब्वे की टीम में बेल्जियम में जन्मे 25 वर्षीय अंतुम नकवी को भी शामिल किया गया है जिनका चयन नागरिकता के दर्जे पर निर्भर था। 
विज्ञापन

जिंबाब्वे की टीम हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही थी और अब उसकी कोशिश नए कोच जस्टिन सिमंस के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करने की होगी। जिंबाब्वे की यह युवा टीम है जिसमे शामिल खिलाड़ियों की औसत आयु 27 वर्ष है। 38 वर्षीय सिकंदर ने जिंब्बावे के लिए 86 मैच खेले हैं और वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके बाद 29 वर्षीय जोंग्वे लुके का नंबर आता है जिन्होंने 63 मैच खेले हैं। वहीं, तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी के नाम क्रमशः 52 और 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी खिलाड़ी क्रेग एरविन और सीन विलियम्स को भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया, जबकि रियान बर्ल, जॉयलॉर्ड गुंबी और एंसिले नडलोवू भी जगह बनाने में असफल रहे। जिंबाब्वे से पहले भारत ने भी शुभमन गिल के नेतृत्व में इस दौरे के लिए अपनी टीम घोषित कर दी थी। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया था, जबकि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया था। 
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे की टीम इस प्रकार है...

सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फरज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जोनाथन, चतारा तेंडाई, जोंग्वे लुके, काइया इनोसेंट, मडांडे क्लाइव, मधेवेरे विसली, मारुमनी तादीवनाशे, मलाराद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रेंडन, मुजरबानी ब्लेसिंग, मायर्स डियोन, अंतुम नकवी, नगारवा रिचर्ड, शुंबा मिल्टन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed