फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe captain Masakadza announces international retirement

जिम्बाब्वे के कप्तान मस्कादजा ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा

Tue, 03 Sep 2019 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Sep 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Zimbabwe captain Masakadza announces international retirement
मस्कादजा - फोटो : सोशल मीडिया

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान हैमिल्टन मस्कादजा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के बाद वह अतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

विज्ञापन


36 साल के मस्कादजा ने 18 साल के करियर में 38 टेस्ट, 209 वन-डे और 62 टी-20 मैच खेले हैं। इनते नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। मस्कादजा ने साल 2001 में 17 साल 354 दिन की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह उस समय इतनी कम उम्र में टेस्ट में डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने विंडीज के खिलाफ हरारे में 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईसीसी द्वारा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पर हाल ही प्रतिबंध लगाया गया है और उसके साइड इफेक्ट्स दिखना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में टीम के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज हैमिल्टन मस्काद्जा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्कादजा ने टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 2223 रन बनाए हैं। वहीं, वन-डे में उनके नाम 5658 रन बनाए हैं। वन-डे में उन्होंने पांच शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 62 मैचों में 1529 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed