IND Inning
139/1 (11 ov)
Ishan Kishan 43(21)*
Sanju Samson 74 (34)
WI elected to bowl
{"_id":"5f2edb43642bd3642875253b","slug":"zimbabwe-afghanistan-t20i-series-called-off-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के कारण जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला रद्द की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना महामारी के कारण जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला रद्द की
Sat, 08 Aug 2020 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
-
कोविड-19 महामारी की मार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर जारी है और अब मेजबान जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शनिवार को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
टी20 श्रृंखला अगस्त में होनी थी और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपनी सरकार से नियंत्रित माहौल में इस श्रृंखला के आयोजन की अनुमति मांगी थी। लेकिन 'स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन कमिशन' ने सुझाव दिया कि देश अचानक से कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण दौरा करने वाली टीमों की मेजबानी के लिए अब भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने ट्वीट किया, 'जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला रद्द कर दी है जिसे अगस्त में हरारे में खेला जाना था क्योंकि सरकार ने सलाह दी कि देश कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण दौरा करने वाली टीमों की मेजबानी के लिये तैयार नहीं है।'
विज्ञापन