ZIM vs BAN: मैदान पर आई 'मारपीट' की नौबत, एक-दूसरे से भिड़े यह खिलाड़ी, देखें VIDEO
बांग्लादेश के तस्कीन अहमद और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी बीच मैदान पर एक दूसरे से भीड़ गए। दोनों के बीच खूब गहमागहमी हुई।
विस्तार
जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर हाथापाई जैसी नौबत आ गई, जब बांग्लादेश के तस्कीन अहमद और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी बीच मैदान पर एक दूसरे से भीड़ गए। दोनों के बीच खूब गहमागहमी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह घटना मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी के 85वें ओवर में हुई। इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों के बीच कुछ कहासुनी होने लगी।
Now this is something!
Muzarabani and Taskin get into each other's faces!
🎥 Rabbitholebd #ZIMvBAN #BANvZIM #Cricket pic.twitter.com/mJmR8QfpFI— Shihab Ahsan Khan (@shihabahsankhan) July 8, 2021विज्ञापन
आईसीसी ने ठोका जुर्माना
वहीं, दोनों खिलाड़ियों पर इस हरकत के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक (अनुचित शारीरिक संपर्क) का उल्लघंन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। खिलाड़ियों को आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लघंन करते हुए पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रैफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक भी शामिल) अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। इसके अलावा खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक एक डिमैरिट अंक जोड़ दिए गए हैं। इन दोनों को पिछले 24 महीनों में किसी उल्लंघन का दोषी नहीं पाया गया था।