फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIM vs BAN: Muzarabani and Taskin get into each others faces See video

ZIM vs BAN: मैदान पर आई 'मारपीट' की नौबत, एक-दूसरे से भिड़े यह खिलाड़ी, देखें VIDEO

Thu, 08 Jul 2021 07:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 07:58 PM IST
सार

बांग्लादेश के तस्कीन अहमद और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी बीच मैदान पर एक दूसरे से भीड़ गए। दोनों के बीच खूब गहमागहमी हुई।

विज्ञापन
ZIM vs BAN: Muzarabani and Taskin get into each others faces See video
- - फोटो : social media

विस्तार

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर हाथापाई जैसी नौबत आ गई, जब बांग्लादेश के तस्कीन अहमद और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी बीच मैदान पर एक दूसरे से भीड़ गए। दोनों के बीच खूब गहमागहमी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह घटना मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी के 85वें ओवर में हुई। इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों के बीच कुछ कहासुनी होने लगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने ठोका जुर्माना
वहीं, दोनों खिलाड़ियों पर इस हरकत के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक (अनुचित शारीरिक संपर्क) का उल्लघंन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। खिलाड़ियों को आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लघंन करते हुए पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रैफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक भी शामिल) अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। इसके अलावा खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक एक डिमैरिट अंक जोड़ दिए गए हैं। इन दोनों को पिछले 24 महीनों में किसी उल्लंघन का दोषी नहीं पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed