{"_id":"67d3ead4733664dc8000a9a2","slug":"yuzvendra-chahal-will-play-for-northamptonshire-in-county-championship-and-one-day-cup-after-ipl-2025-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"County Championship: इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे युजवेंद्र चहल, आईपीएल 2025 के बाद टीम से जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
County Championship: इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे युजवेंद्र चहल, आईपीएल 2025 के बाद टीम से जुड़ेंगे
Fri, 14 Mar 2025 02:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:07 PM IST
सार
चहल सीजन के पहले सात मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे जिसकी शुरुआत चार अप्रैल से हो रही है। इंग्लैंड जाने से पहले चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा उठाएंगे।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप में हिस्सा लेने के लिए नॉर्थम्टनशायर टीम से जुड़ेंगे। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने के बाद चहल नॉर्थम्टनशायर से जुड़ेंगे। यह दूसरी बार होगा जब चहल नॉर्थम्टनशायर के लिए खेलेंगे। इंग्लिश काउंटी क्लब ने इसकी जानकारी दी है। नॉर्थम्टनशायर ने बताया है कि चहल 22 जून से काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन 2 में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
आईपीएल के बाद एक महीने का ब्रेक लेंगे
चहल सीजन के पहले सात मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे जिसकी शुरुआत चार अप्रैल से हो रही है। इंग्लैंड जाने से पहले चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा उठाएंगे। आईपीएल के आगामी सत्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है जो 25 मई तक चलेगा। आईपीएल के बाद चहल एक महीने का ब्रेक लेंगे और इसके बाद वह इंग्लैंड में काउंटी में हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, होली के दिन फैंस को तोहफा; 16.50 करोड़ में हुए थे रिटेन

पिछला सत्र शानदार रहा था
चहल उस वक्त काउंटी में हिस्सा लेंगे जब भारतीय सीनियर टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। चहल का 2024 सत्र में नॉर्थम्टनशायर के लिए अभियान अच्छा रहा था। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में 19 विकेट लिए थे और केंट के खिलाफ वनडे डे कप के मैच में पांच विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने डर्बीशायर के खिलाफ पिछले साल 99 रन देकर नौ विकेट लिए थे जो उनका लाल गेंद के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सिर्फ वर्तमान पर ध्यान देना चाहते हैं केकेआर के कप्तान रहाणे, राष्ट्रीय टीम में वापसी पर कही ये बात

चहल ने कहा, मैंने नॉर्थम्टनशायर में पिछले सीजन अपने समय का आनंद लिया था इसलिए मैं वापसी करके काफी खुश हूं। उस ड्रेसिंग रूम में कुछ शानदार लोग हैं और मैं एक बार फिर से उसका हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। हमने सीजन के अंत में अच्छा क्रिकेट खेला था और मुझे उम्मीद है कि हम दोबारा ऐसा कर सकेंगे और कुछ बड़ी जीत हासिल करेंगे।
चहल हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच देखने दुबई गए थे। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला देखा था जिसे भारतीय टीम ने जीता था।
चहल हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच देखने दुबई गए थे। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला देखा था जिसे भारतीय टीम ने जीता था।