फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuzvendra Chahal Reveals what dose he did different to get back his form in 3rd T20

IND vs SA: तीसरे टी20 में कैसे लौटी युजवेन्द्र चहल की धार, मैच के बाद खुद गेंदबाज ने किया खुलासा

Wed, 15 Jun 2022 01:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 01:49 PM IST
सार

तीसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद चहल ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी गेंदबाजी में छोटा सा बदलाव करके अफ्रीकी बल्लेबाजों को फंसाया। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट झटके। 
 

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal Reveals what dose he did different to get back his form in 3rd T20
युजवेन्द्र चहल - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच भारत ने जीत लिया है। इसके साथ ही पंत की टीम ने वापसी की है। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी 1-2 के अंतर से पिछड़ रही है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में तीसरा मैच जीतना था और भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बड़ी जीत हासिल की। पिछले दो मैचों में कुल नौ विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 19.1 एक ओवर के अंदर 131 रन पर समेट दिया। भारत ने यह मैच 48 रन से जीता। तीन अहम विकेट लेने वाले युजवेन्द्र चहल प्लेयर ऑफ द मैच बने। 
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद चहल ने बताया है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में थोड़े से बदलाव किए थे और तीसरे मैच में उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कहा कि पिछले मैचों में उन्होंने काफी ज्यादा स्लाइडर गेंदें की थी और काफी तेज गेंदबाजी की थी। इस वजह से उनकी गेंदों को टर्न नहीं मिल रहा था। 
विज्ञापन


image

ग्रिप बदलने से मिला फायदा
चहल ने बताया कि इस मैच में उन्होंने अपने गेंद पकड़ने का तरीका बदला। उन्हें पता है कि गेंद को घुमाना और नीचे डिप कराना उनकी गेंदबाजी का मजबूत पहलू है। इस वजह से उन्होंने इस मैच में गेंद को घुमाने की कोशिश की और धीमी गति से गेंदबाजी की। उन्होंने अपने मजबूत पक्ष पर गेंदबाजी की और उसी पर ध्यान दिया। कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की। जब बल्लेबाज रिवर्स स्वीप खेलता है तो गेंदबाजों के लिए मुश्किल बढ़ती है, लेकिन अब उनके पास दूसरा प्लान है और वो उसी हिसाब से फील्ड सेट करते हैं। 

चहल ने स्वीकार किया कि पिछले मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी। इसके बाद कोच ने उनसे कहा था कि वो अपने मजबूत पहलू पर ध्यान दें और उन्होंने वही किया। इसके साथ ही चहल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि राजकोट का मैदान काफी बड़ा है, जहां सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला जाना है। यह सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी दोनों टी20 मैच जीतने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed