{"_id":"6780119e6d37ca3c9007bbb9","slug":"yuzvendra-chahal-breaks-his-silence-on-divorce-rumours-with-dhanashree-verma-urging-fans-to-avoid-speculation-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chahal: धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chahal: धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया जवाब
Thu, 09 Jan 2025 11:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:43 PM IST
सार
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने हाल ही में धनश्री के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें हटा ली थी और तभी से यह अटकलें लगना शुरू हुई कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
चहल और धनश्री
- फोटो : Instagram
विस्तार
भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच पिछले कई दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से चहल और धनश्री पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में धनश्री ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी और सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को निशाने पर लिया था। वहीं, अब चहल ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इस मामले पर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने हाल ही में धनश्री के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें हटा ली थी और तभी से यह अटकलें लगना शुरू हुई कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला है। इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चहल ने लिखा भावुक पोस्ट
इस बीच, चहल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, मैं अपने प्रशंसकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं जिसके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच सकता था। लेकिन यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि मुझे मेरे देश, टीम और प्रशंसकों के लिए कई ओवर फेंकने हैं। मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, लेकिन मैं एक बेटा, भाई और किसी का दोस्त भी हूं। मैं हाल ही घटना, विशेषकर मेरे निजी जीवन के बारे में आ रही खबरों को लेकर लोगों की जिज्ञासा समझता हूं। मैंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर अटकलें लगते देखी जो सच हो सकती है और नहीं भी।
चहल ने आगे लिखा, एक बेटा, भाई और दोस्त होने के नाते मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इन अटकलों को ना देखें क्योंकि इससे मुझे और मेरे परिवार को दुख पहुंच रहा है। मेरे पारिवारिक मूल्यों ने मुझे हमेशा सभी के लिए अच्छी कामना करना सिखाया है। इतना ही नहीं, मैंने हमेशा शॉर्टकट के बजाय समर्पण और कड़ी मेहनत के जरिये सफलता प्राप्त करना सीखा है। मैं हमेशा आपका प्यार और समर्थन पाने की कोशिश करूंगा, ना कि सहानुभूति। सभी को प्यार।