फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा, IPL में नहीं मिलती थी इज्जत, KXIP से भागना चाहते थे युवी

Thu, 14 May 2020 08:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 May 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh wanted to run away from IPL side Kings XI Punjab
युवराज सिंह और प्रीटि जिंटा - फोटो : ट्विटर

पंजाबी पुत्तर युवराज सिंह को सिक्सर किंग भी कहा जाता है। कौन भूल सकता है 2007 वर्ल्ड टी-20 में छह गेदों पर छह छक्कों की अर्धशतकीय पारी। इंग्लिश बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड को बैंड बजाने वाले युवी को अगले साल से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब की कमान सौंपी गई। अब युवी ने अपनी होम टीम से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

Yuvraj Singh wanted to run away from IPL side Kings XI Punjab

भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व ऑलराउंडर ने 2008 से 2010 तक KXIP की अगुवाई की थी। अब युवी का कहना है कि टीम मैनेजमेंट की वजह से वह टीम से भाग जाना चाहते थे। युवराज ने अपने कड़वे अनुभव को शेयर करते हुए कहा, 'किंग्स इलेवन टीम मैनेजमेंट के काम करने का तरीका उन्हें पसंद नहीं था। मुझे बस पंजाब की टीम की जर्सी के अलावा और किसी चीज से प्यार नहीं था।'

Yuvraj Singh wanted to run away from IPL side Kings XI Punjab
युवराज सिंह

सहारा पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस जैसी टीम का हिस्सा रह चुके युवी ने कहा, 'मेरी बात नहीं मानी जाती थी। मैं जैसा कहता था, वे वैसा कुछ नहीं करते थे। और जब मैंने टीम का साथ छोड़ा तो उन्होंने उन सभी खिलाड़ियों को खरीद लिया जिनके लिए मैं उनसे कहता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh wanted to run away from IPL side Kings XI Punjab
- फोटो : file photo

नेस वाडिया और प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली किंग्स इलेवन पंजाब के साथ 2008 से 2010 तक रहने वाले युवी के नाम आईपीएल के 137 मैच में 1077 रन हैं। इस ऑलराउंडर ने आईपीएल में दो बार हैट्रिक भी हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed