फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु ग्रेग चैपल के इस चैलेंज ने बनाया महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशर

Thu, 14 May 2020 12:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
How Greg Chappells Challenge Helped MS Dhoni Turn Into Greatest Finisher of cricket history
- फोटो : ट्विटर

90 टेस्ट में 4876 रन, 350 वन-डे में 10773 रन और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 1617 रन। यह आंकड़े किसी आम खिलाड़ी के नहीं बल्कि भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी के हैं। इस खिलाड़ी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही बता दिया था कि उनमें कितना दम है।

How Greg Chappells Challenge Helped MS Dhoni Turn Into Greatest Finisher of cricket history
महेंद्र सिंह धोनी के 183 रन - फोटो : ट्विटर

श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी धोनी के करियर का मील का पत्थर माना जाता है। 2005 में श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 145 गेंदों पर 183 रन की बेहतरीन पारी खेली थी जो वन-डे में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। यह किसी भी विकेटकीपर का एकदिवसीय में बेस्ट स्कोर है।

How Greg Chappells Challenge Helped MS Dhoni Turn Into Greatest Finisher of cricket history
ग्रेग चैपल

पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने बताया कि कैसे माही दुनिया के बेस्ट फिनिशर बने। चैपल के अनुसार उनके भीतर हवाई फायर मारने की क्षमता तो थी ही, लेकिन अगर वह गेंद को जमीन पर रखकर मारते तो वह विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक बन सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Greg Chappells Challenge Helped MS Dhoni Turn Into Greatest Finisher of cricket history
एमएस धोनी और चैपल - फोटो : ट्विटर

विवादित कोच रहे चैपल ने कहा, 'मुझे याद है इस मैच के बाद अगला मुकाबला पुणे में था। हमें ज्यादा रन नहीं चाहिए थे, जब धोनी उतरे तो हमारे पास 80 या 100 रन बचे थे। तब मैंने उन्हें चुनौती दी कि क्या वह गेंद को हवा में न खेलें। मैंने चैलेंज दिया कि जब तक हम मैच नहीं जीतते, तब तक गेंद को हवा में मारने की अनुमति नहीं है।'

विज्ञापन
How Greg Chappells Challenge Helped MS Dhoni Turn Into Greatest Finisher of cricket history
श्रीलंका के खिलाफ धोनी - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'सौभाग्य से उन्होंने चुनौती स्वीकार की। मगर 12वें खिलाड़ी रहे आरपी सिंह से धोनी ने कोच चैपल से यह तक पूछने तक भेजा था कि अब जीत के लिए 20 रन चाहिए और क्या वह गेंद हवा में मार सकते हैं। हालांकि कोच की हरी झंडी के बाद धोनी ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी, तब भारत विजयी लक्ष्य से महज चार रन पीछे था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed