{"_id":"224c50b5e561704daf13941f986d5664","slug":"yuvraj-singh-very-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन के जाने का जश्न मनाएंगे युवराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जॉनसन के जाने का जश्न मनाएंगे युवराज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
वनडे सीरीज में बेहद खराब फॉर्म के बावजूद टीम इंडिया के युवराज सिंह के इन दिनों खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
बाएं हाथ का यह धाकड़ बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहा है और वह शनिवार को होने वाले मैच में बड़ी पारी खेलने को तैयार दिख रहे हैं क्योंकि अब उन्हें मिचेल जॉनसन का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
सीरीज में युवराज सिंह अब तक महज सात रन ही बना पाए हैं जबकि दो मैचों (मोहाली और नागपुर) में वह खाता भी नहीं खोल सके।
लेकिन खराब फॉर्म के बावजूद अब वह बेहद खुश हैं क्योंकि उनके क्रीज पर जमने से पहले ही तीनों बार पवेलियन भेजने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन अब स्वदेश लौट गए हैं।
विज्ञापन
एशेज की तैयारी में जुटेंगे जॉनसन
जॉनसन को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही एशेज टेस्ट सीरीज के चलते स्वदेश बुलाया गया है।
इस कारण यह तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ शनिवार को होने वाली सात मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच से पहले ही अपनी तैयारी को और पुख्ता करने के चलते लौट गया है।
मिचेल जॉनसन सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की चयन से पहले तीन घरेलू मैचों में हिस्सा लेंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के एक अधिकारी ने कहा, "मिचेल ने भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि हमें लगता है कि वह घर लौटकर एशेज की अपनी तैयारी को और पुख्ता कर सकते हैं।"
जॉनसन शुक्रवार को पर्थ पहुंच जाएंगे। जॉनसन ने भारत में डेढ़ सौ किमी प्रति घंटे के हिसाब से गेंद फेंकी है।