फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh says Rishabh Pant can be a future India captain, he is a game changer like Adam Gilchrist

तारीफ: युवराज ने गिलक्रिस्ट से की पंत की तुलना, कहा- भविष्य में बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

Thu, 08 Jul 2021 06:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 06:01 PM IST
सार

ऋषभ पंत की तारीफ में युवराज सिंह ने पढ़े कसीदे, कहा- आने वाले समय में वो भारतीय टीम का कप्तान बन सकते हैं।

विज्ञापन
yuvraj singh says Rishabh Pant can be a future India captain, he is a game changer like Adam Gilchrist
ऋशभ पंत और युवराज

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंत आने वाले समय में भारतीय टीम का कप्तान बन सकते हैं। इतना ही नहीं, युवराज ने पंत की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से की। उन्होंने कहा कि पंत किसी भी वक्त मैच का रूख पलट सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा, 'ऋषभ पंत एडम गिलक्रिस्ट जैसे हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट में काफी बदलाव लेकर आए थे, मुझे लगता है कि पंत भी ऐसा ही कर सकते हैं।'

विज्ञापन


युवी ने आगे कहा, 'मैं ऋषभ पंत को भविष्य में भारत के कप्तान के तौर पर भी देखता हूं क्योंकि वह काफी हरफनमौला हैं। वो मैदान पर हंसते हुए अपना काम करते रहते हैं। मुझे लगता है कि उनका दिमाग भी काफी तेज है। मैंने देखा कि उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई किस तरह से की। उन्होंने शानदार काम किया है। इसलिए लोगों को उसको भारत के भविष्य के कप्तान के तौर पर देखना चाहिए।' 
विज्ञापन


बता दें कि पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है। 12 अंकों के साथ टीम फिलहाल अंकतालिका में पहले पायदान पर है। ऋषभ पंत ने पिछले कुछ समय में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने वापसी की और बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed