फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh says ravichandran ashwin is a good choice for kings XI punjab captain

युवराज सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन के बारे में कही बड़ी बात

Mon, 19 Mar 2018 04:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh says ravichandran ashwin is a good choice for kings XI punjab captain
युवराज सिंह

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन की शुरुआत में अब कुछ ही समय बचा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आठों फ्रैंचाइजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में जुट चुकी हैं। किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन पिछले 10 सीजन में कभी निरंतर नहीं रहा है। इस फ्रैंचाइजी ने आईपीएल-11 में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा है और रविचंद्रन अश्विन को कप्तान घोषित किया है।

विज्ञापन


पंजाब ने युवराज सिंह को भी इस साल अपने साथ जोड़ा है और वह कप्तानी के दावेदारों में से एक थे। बता दें कि युवराज ने आईपीएल के उद्घाटन सीजन में पंजाब की कप्तानी की थी। उनकी सात साल के बाद इस फ्रैंचाइजी में वापसी हुई है।
विज्ञापन


हाल ही में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने किंग्स इलेवन पंजाब की सोशल मीडिया टीम से बातचीत करते हुए अश्विन के कप्तान बनने पर अपनी राय व्यक्त की। युवराज ने कहा, 'मैंने हमेशा से मानना है कि अश्विन स्मार्ट क्रिकेटर हैं। वह परिस्थिति में खुद को ढालना पसंद करते हैं। मेरे ख्याल से वह इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त विकल्प हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ने कहा-अश्विन सब ठीक कर देंगे

yuvraj singh says ravichandran ashwin is a good choice for kings XI punjab captain
ravichandran ashwin

युवराज ने आगे कहा, 'पंजाब को अगले तीन-चार साल में बेहतर टीम बनाना है और इसके लिए अश्विन सही विकल्प हैं। मुझे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पंजाब की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। आईपीएल कप्तान के रूप में अश्विन का पहला सीजन होगा और मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

इसके अलावा युवी ने टीम के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी बेहद मजबूत टीम है। हमारी बल्लेबाजी इकाई मजबूत है और हमारी टीम में कुछ बेहतरीन स्पिनर्स हैं। अगर हमें टूर्नामेंट जीतना है तो आपको तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर हम निरंतर बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed