फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh said Surya Kumar Yadav can win T20 World Cup for India, said this on Dinesh Karthik IPL 2024

T20 WC: युवराज की नजर में यह खिलाड़ी चला तो भारत जीत सकता है टी20 विश्व कप, दिनेश कार्तिक के चयन पर कही यह बात

Fri, 26 Apr 2024 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Apr 2024 05:47 PM IST
सार

युवराज ने कहा है कि अगर भारत को टूर्नामेंट जीतना है तो दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बल्ले से कमाल दिखाना होगा।

विज्ञापन
Yuvraj Singh said Surya Kumar Yadav can win T20 World Cup for India, said this on Dinesh Karthik IPL 2024
युवराज सिंह और विराट कोहली - फोटो : ICC

विस्तार

आगामी टी20 विश्व कप के लिए एम्बेसडर नियुक्त किए गए भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम चयन को लेकर संभावनाओं पर चर्चा की है। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि भारत को दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए क्या करने की जरूरत है। युवराज ने कई विकल्पों के बारे में बात की और यह भी बताया कि भारत की पहली पसंद का विकेटकीपर कौन होना चाहिए। युवी ने कहा कि टीम इंडिया को अगर टी20 विश्व कप जीतना है तो सूर्यकुमार यादव का चलना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

Yuvraj Singh said Surya Kumar Yadav can win T20 World Cup for India, said this on Dinesh Karthik IPL 2024
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
युवराज ने बताया कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर
युवराज ने कहा है कि अगर भारत को टूर्नामेंट जीतना है तो दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बल्ले से कमाल दिखाना होगा।  उन्होंने कहा, 'सूर्यकुमार यादव भारत के अहम खिलाड़ी हैं। क्योंकि वह जिस तरह से खेलते हैं, वह 15 गेंदों में खेल का रंग बदलने की क्षमता हैं। इसके अलावा उनका चुना जाना तय है और प्लेइंग 11 में खेलना भी तय है। भारत के लिए यह टी20 विश्व कप जीतने के लिए सूर्या का चलना एक्स फैक्टर होगा।'

युवी ने कहा, 'मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहा है और मैं टीम में युजवेंद्र चहल जैसा लेग स्पिनर को भी देखना चाहूंगा क्योंकि वह काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, बल्लेबाज होने के नाते मैं कहूंगा कि सूर्यकुमार यादव अहम खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yuvraj Singh said Surya Kumar Yadav can win T20 World Cup for India, said this on Dinesh Karthik IPL 2024
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL
विकेटकीपर की बहस में उम्र एक कारक
युवराज इस साल आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस अनुभवी विकेटकीपर को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तभी जगह मिलनी चाहिए जब उनका प्लेइंग-11 में खेलना तय हो। युवराज ने कहा, 'डीके (कार्तिक) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ समस्या यह है कि आखिरी बार (2022) जब उन्हें टी20 विश्व कप के लिए चुना गया था तो उन्हें खेलने को नहीं मिला था।'

उन्होंने कहा, 'अगर डीके आपकी प्लेइंग-11 में नहीं हैं तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें चुनने का कोई मतलब है। ऋषभ पंत और संजू सैमसन, दोनों शानदार फॉर्म में हैं और बेशक वे युवा भी हैं। मैं डीके को टीम में देखना चाहूंगा, लेकिन अगर वह खेलने नहीं जा रहे हैं तो आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जो युवा हो और अंतर पैदा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed