फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh’s brother Zoravar singh to pay estranged wife Rs 48 lakh to settle marital dispute

युवराज की भाभी को दिए जाएंगे 48 लाख रुपये, बदले में माफी मागेंगी आकांक्षा

Thu, 25 Jul 2019 05:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 25 Jul 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh’s brother Zoravar singh to pay estranged wife Rs 48 lakh to settle marital dispute
युवराज और जोरावर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह और उसकी पत्नी आकांक्षा शर्मा बीच की कानूनी लड़ाई अब खत्म हो गई। दोनों पक्षों ने 48 लाख रुपए में समझौता कर लिया है। इस समझौते के तहत युवराज के भाई जोरावर को 48 लाख रुपए आकांक्षा को देने होंगे। 

विज्ञापन


क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह और भाई जोरावर सिंह की पूर्व पत्नी आकांक्षा शर्मा ने बुधवार को एसीजेएम वरुण नागपाल की कोर्ट में आपसी समझौते की अर्जी दाखिल की। अब समझौते के तहत आकांक्षा शबनम, युवराज और जोरावर से माफी मांगेगी। वहीं, जोरावर अपनी पूर्व पत्नी को 48 लाख रुपये देंगे। हालांकि, इस पर अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि युवराज सिंह की मां शबनम ने आकांक्षा शर्मा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था। उनका आरोप था कि आकांक्षा की शादी जोरावर सिंह से फरवरी, 2014 को हुई थी। लेकिन तब से दोनों अलग रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोरावर ने आकांक्षा के खिलाफ मई 2015 में तलाक के लिए केस फाइल किया था। जिस पर 23 अगस्त 2019 को अगली सुनवाई है। वहीं, आकांक्षा ने भी जोरावर के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस फाइल किया हुआ है। 30 जुलाई 2019 को सुनवाई है। 

वहीं, आकांक्षा ने बिग बॉस सीजन-10 में युवराज और उनके परिवार के बारे में कई झूठी बातें कहीं, जिससे उनकी बदनामी हुई। इसके बाद यवराज की मां ने आकांक्षा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इतना ही नहीं शबनम की तरफ से आकांक्षा के खिलाफ दो करोड़ का सिविल सूट भी दायर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed