{"_id":"5c1c9299bdec2256bd3cec8e","slug":"yuvraj-singh-revealed-secret-why-he-failed-during-last-ipl-with-kings-eleven-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार युवराज सिंह ने खोला राज, बताया KXIP के साथ पिछले IPL में क्यों हुए फ्लॉप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरकार युवराज सिंह ने खोला राज, बताया KXIP के साथ पिछले IPL में क्यों हुए फ्लॉप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी 16 करोड़ में बिकने वाले युवी इस बार अपने बेस प्राइज 1 करोड़ पर ही सिमट गए। बीते मंगलवार को हुई आईपीएल 2019 की नीलामी में उन्हें पहली बार में कोई खरीदार ही नहीं मिला। आखिरकार दूसरे दौर में इस धाकड़ बल्लेबाज पर मुंबई इंडियंस ने भरोसा जताया।
2 of 7
बेहद खराब दौर से गुजर रहे युवराज सिंह शायद अपने हालातों से वाकिफ थे। तभी तो नीलामी से ठीक पहले उन्होंने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ से घटाकर आधा कर लिया था। 37 वर्षीय युवराज पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले थे, लेकिन औसत प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम ने रिटेन न करते हुए रीलिज करने का फैसला लिया था।
3 of 7
अब युवराज ने खुलासा किया है। इस खब्बू बल्लेबाज ने बताया है कि क्यों उनका पिछला सीजन इतना खराब रहा। युवराज का मानना है कि किसी एक नंबर पर न खेल पाना एक वजह हो सकती है, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान नए सीजन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बकौल युवी, 'मैं पिछले सीजन में अपने खराब प्रदर्शन से सहमत हूं। मैं चार पांच मैचों में अलग अलग पोजिशंस पर खेला। मुझे बल्लेबाज में एक पोजिशन नहीं दी गई। इस साल मैं मिले अवसर का लाभ उठाना चाहूंगा। युवराज इस बात से भी सहमत दिखे कि वह अपना शीर्ष दे चुके हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
युवराज सिंह ने मुंबई की टीम में चुने जाने पर ट्वीट कर खुशी जताई थी। अब उनका एक बयान भी सामने आया है। 'मुंबई मिरर' से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे इस बात का अंदेशा था कि नीलामी के पहले राउंड में मुझे कोई नहीं खरीदेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।