अपने रेट्रो लुक के चलते बाइकर्स को दीवाना बना चुकी जावा मोटर साइकिल्स जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। जावा अपनी मोटर साइकिल्स में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) का फीचर लाने जा रही है। वहीं, जावा मोटरसाइकिल में अब तक पिछले ब्रेक डिस्क ब्रेक नहीं थे, जिससे ग्राहक काफी नाखुश थे। ग्राहक दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक चाहते थे, जिसके चलते कंपनी ने जावा और जावा 42 के दोनों व्हील को डिस्क ब्रेक से लैस किया है।
JAWA Motorcycle को मिला यह नया फीचर, देखें क्या पड़ा कीमत पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुअल चैनल एबीएस सिस्टम
डुअल चैनल एबीएस सिस्टम
रिपोर्ट्स के मुताबिक जावा ने यह फैसला बाइकर्स कम्यूनिटी से मिले फीडबैक के बाद किया है। जावा फैंस ने सुझाव दिया था कि बाइक्स की पॉवर को देखते हुए दोनों बाइक्स में डुअल चैनल एबीएस सिस्टम दिया जाए। ऑटो वेबसाइट्स के मुताबिक, फैंस के सुझावों का सम्मान करते हुए कंपनी ने भी दोनों बाइक्स के रियर में एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक पर काम किया।
2019 से आएगा नया फीचर
हालांकि, दोनों बाइक्स में डुअल चैनल एबीएस यूनिट्स लगाने की बाइक की कीमतों में भी इजाफा किया गया। नए फीचर के बाद कीमतों में नए मॉडल के मुकाबले
8,942
8,942
Read more at: https://gaadiwaadi.com/jawa-jawa-forty-two-with-rear-disc-dual-channel-abs-launched-from-rs-1-63-lakh/
Read more at: https://gaadiwaadi.com/jawa-jawa-forty-two-with-rear-disc-dual-channel-abs-launched-from-rs-1-63-lakh/
जावा की कीमतें इस प्रकार होंगी (एक्स शोरूम):
- जावा 42 सिंगल चैनल एबीएस - 1,55000
- जवा 42 डुअल चैनल एबीएस -1,63942
- जावा स्टैंडर्ड सिंगल चैनल एबीएस -1,64000
- जावा स्टैडर्ड डुअल चैनल एबीएस -1,72942
बीएस-6 293 सीसी इंजन
इंजन
जावा और जावा 42 में लेटेस्ट बीएस-6 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन स्पार्क सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन को महिन्द्रा की मदद से डेवलप किया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है। जावा की सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड्स 350 से है। वहीं इसकी टक्कर महिन्द्रा मोजो यूटी 300 और बजाज डोमिनर 400 से भी है।