{"_id":"1e2b059e042ed36c27c4ce9f3b41aef7","slug":"yuvraj-singh-mother-shabnam-singh-insulted-at-shirdi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि रो पड़ी युवराज की मां? ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐसा क्या हुआ कि रो पड़ी युवराज की मां?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां शबनम सिंह अपने दिग्गज क्रिकेटर बेटे युवराज सिंह की दुआ के लिए मंदिर गईं लेकिन वह वहां इतनी दुखी हो गईं कि रोने लगीं।
विज्ञापन
युवराज की मां ने शिरडी में शिरडी साईं संस्थान के एक कर्मचारी के खिलाफ मंदिर परिसर में अपमनाजनक व्यवहार के लिए शिकायत दर्ज कराई है।
टीम इंडिया में बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज युवराज पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में नहीं हैं और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रार्थना करने के लिए शबनम साईं बाबा के दरबार गई हैं।
विज्ञापन
वह अपने दो-तीन रिश्तेदारों के साथ युवराज की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को शिरडी में साईं बाबा के समाधी मंदिर में पूजा करने पहुंची थी, लेकिन एक कर्मचारी ने रुखाई से व्यवहार किया और इशारा करते हुए दूसरे रास्ते से आने को कहा।
विज्ञापन
कर्मचारी के अपमानजनक व्यवहार के कारण से शबनम बेहद दुखी हो गई और वह रोने लगी। पिछले एक महीने में उनके साथ घ्ाटी यह दूसरी घटना है।
बेहद नाराज शबनम शिरडी साईं संस्थान के कार्यकारी अधिकारी के ऑफिस पहुंच गई और कर्मचारी के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई।
शबनम ने अपनी शिकायत में नाम के साथ उस कर्मचारी का जिक्र किया था। अपनी शिकायत में उन्होंने मंदिर प्रशासन से माफी मांगने को कहा है। साथ ही व्यवहार में सुधार लाने का सुझाव भी दिया है।