{"_id":"5f2166e364dcc21f8c04bafd","slug":"yuvraj-singh-hails-stuart-broad-says-you-are-a-legend-hats-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रॉड को लगातार छह छक्के उड़ाने वाले युवी का बड़ा बयान, कहा- वह लीजेंड हैं, सलाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रॉड को लगातार छह छक्के उड़ाने वाले युवी का बड़ा बयान, कहा- वह लीजेंड हैं, सलाम
Wed, 29 Jul 2020 05:39 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 29 Jul 2020 05:39 PM IST
सार
टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों में ब्रॉड (501) के साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (589), ग्लेन मैकग्रा (563) और कर्टनी वाल्श (519) शामिल हैं। महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 टेस्ट विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं जबकि उनके बाद शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) का नंबर आता है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने बुधवार को स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर सराहना की जबकि 13 साल पहले उन्हें एक ओवर में छह छक्के जड़कर इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के करियर को लगभग खत्म कर दिया था। ब्रॉड मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट चटकाने वाले चौथे तेज गेंदबाज जबकि कुल सातवें गेंदबाज बने। 34 साल के ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में तीसरे और अंतिम टेस्ट के पांचवें दिन क्रेग ब्रेथवेट को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
युवराज ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा कि वह इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की कड़ी मेहनत और उपलब्धि की सराहना करें। युवराज ने ट्वीट किया, 'मुझे यकीन है कि मैं जब भी स्टुअर्ट ब्रॉड के बारे में लिखूंगा तो लोग इसे छह छक्के जड़ने से रोकेंगे। आज मैं अपने सभी प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि वह उसकी सराहना करें जो उसे हासिल किया है। 500 टेस्ट विकेट मजाक नहीं हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ती है। ब्रॉड आप लीजेंड हैं। सलाम।'
विज्ञापन
ब्रॉड अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दूसरे ही साल में थे जब युवराज ने सितंबर 2007 में डरबन में विश्व टी-20 मैच के दौरान उनके एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। भारतीय पारी के 19वें ओवर में युवराज ने ब्रॉड पर छह छक्के जड़ते हुए सिर्फ 12 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था जो अब भी टी-20 प्रारूप का सबसे तेज अर्धशतक है। तब से ब्रॉड इंग्लैंड की ओर से 140 टेस्ट, 121 वन-डे और 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनके नाम पर 744 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन