फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh flops Again in Mushtaq Ali t20 match

युवराज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बच गया लेकिन बल्ला रूठ गया

Mon, 11 Jan 2016 12:42 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh flops Again in Mushtaq Ali t20 match

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के लिए शनिवार का दिन मिश्रित खुशी वाला रहा। पहले तो उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा, लेकिन कुछ देर के अंदर उनका बल्ला रूठ गया।

विज्ञापन


युवराज कुछ दिनों बाद टी-20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाले हैं, लेकिन इससे पहले वह अपने घर में राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पहले यह खबर आई कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोलिन मुनरो युवराज का टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं लेकिन वह 2 गेंद से यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। वर्ल्ड रिकॉर्ड बचने के कुछ देर बाद वह जब सौराष्ट्र के खिलाफ मैच खेलने उतरे तो वह खाता भी नहीं खोल सके। उनकी नाकामी का आलम यह रहा कि टीम भी यह मैच हार गई। सौराष्ट्र ने यह मैच 19 रन से जीत लिया और इस जीत से उसे 4 अंक भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज समेत 3 बल्लेबाज हुए 0 पर हुए आउट

Yuvraj singh flops Again in Mushtaq Ali t20 match

पहले खेलते हुए सौराष्ट्र ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 19.2 ओवर में 148 रन बनाकर आउट हो गई। युवराज सिंह जहां 0 पर आउट हुए तो वहीं हिमांशु चावला ने 27 गेंदों में धमाकेदार 54 रनों (6 चौका और 3 छक्का) की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। पंजाब के 3 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए।

वहीं एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु ने हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में तमिलनाडु ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बना लिए। दिनेश कार्तिक ने 43 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed