{"_id":"591d36ef4f1c1b9c0cf23b7c","slug":"yuvraj-singh-cracker-shot-against-kkr-vijay-shankar-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज का शॉट फोड़ देता उनके साथी का सिर, बढ़ा दीं सबकी धड़कनें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज का शॉट फोड़ देता उनके साथी का सिर, बढ़ा दीं सबकी धड़कनें
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 18 May 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : IPL
आईपीएल-10 में बुधवार को एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में केकेआर ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सनराइजर्स ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 128 रन बनाए। इसके जवाब में नाइटराइडर्स को 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 4 गेंदे शेष रहते ही हासिल कर लिया।
इस मैच के दौरान युवराज सिंह कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। युवी ने 9 गेंदों में मात्र 9 रनों का ही योगदान दिया। मगर इस पारी के दौरान युवी ने एक ऐसा शॉट खेला, जो उनके साथी के लिए जानलेवा हो सकता था। युवराज के इस शॉट से नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विजय शंकर का सिर फूटने से बच गया। यदि वो नीचे न झूके होते, तो मैदान पर बड़ा हादसा हो सकता था।
हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर में पीयूष चावला बॉलिंग करने आए। ओवर की दूसरी ही गेंद पर युवी ने सीधा शॉट मारा और गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री तक पहुंच गई। यह गेंद विजय शंकर के कान के पास से सीटियां बचाते हुए गुजरी। शंकर ने इस दौरान हेल्मेट नहीं पहन रखा था। यदि वो कुछ श्रणों की देरी करते, तो अनहोनी भी हो सकती थी। देखिए वीडियो:

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन