भले ही भारत में विराट कोहली और महेंद्रसिंह धोनी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है, लेकिन इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह रहे। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में सामने आई गूगल की लिस्ट कह रही है। दरसल, गूगल इंडिया ने इस साल देश में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंवेंट्स और हस्तियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में युवराज सिंह ने बाजी मारी।
2 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
युवराज सिंह देश की हस्तियों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में विंग कमांडर अभिनंदन और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद तीसरे स्थान पर रहे। टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले युवराज सिंह ने इस साल जून महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। विदेशी लीग में हिस्सा लेने के कारण उठाए इस कदम की वजह से उन्हे बहुत ज्यादा सर्च किया गया।
युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को कई मौके दिए गए, लेकिन वे उम्मीदों के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से चर्चा में रहे और इस लिस्ट में वे छठे स्थान पर रहे। विराट और धोनी देश की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियतों में टॉप 10 में स्थान नहीं बना सके।
4 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप की इस साल धूम रही। भारत भले ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया, लेकिन यह देश में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला इवेंट रहा। भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। नाटकीय फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपरओवर में हराकर बाउंड्री काउंट के आधार पर पहली बार खिताब जीता था।
5 of 5
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : social media
क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद लोकसभा चुनाव और चंद्रयान-2 को सर्च किया गया। यदि भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्स इवेंट्स की बात की जाए तो क्रिकेट वर्ल्ड कप पहले और प्रो कबड्डी लीग दूसरे स्थान पर रहे। विम्बल्डन तीसरे और कोपा अमेरिका कप चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और सुपर बाउल क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहे। इसके बाद एशेज, यूएस ओपन और इंडियन सुपर लीग का नंबर आता है।