फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh batted well when hazel in stadium

'लेडी लक' में कोहली हुए फेल, युवराज ने मार ली बाजी

Fri, 27 May 2016 08:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 08:01 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh batted well when hazel in stadium

इसे कहते हैं किस्मत। विराट कोहली जिनका बल्ला आईपीएल में जमकर बोला लेकिन जिस दिन उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा मैच के दौरान (एक्स्ट्रा इनिंग्स) आईं तो वह उसी दिन 0 पर आउट हो गए। कोहली टी-20 में लगातार 51 मैचों के बाद पहली बार खाता नहीं खोल पाए थे। तो दूसरी ओर, युवराज सिंह को लीजिए जिनका बल्ला चल ही नहीं रहा था और एक दिन उनकी गर्लफ्रेंड (अब मंगेतर) हेजेल कीथ स्टेडियम में आईं तो उसी दिन उनका बल्ला भी चल निकला।

विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/hazel-keech-with-12_5746909b4dd45.jpg
विज्ञापन


बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज की इस आतिशी पारी से वह न सिर्फ फॉर्म में लौटे बल्कि टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया जहां से टीम के गेंदबाजों ने स्कोर का बचाव करते हुए फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आईपीएल-9 के दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें पहले हैदराबाद टीम को पहले बल्लेबाजी करने का चांस मिला जिसमें उसकी शुरुआत खराब रही। लेकिन नाजुक मोड़ पर युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला और 30 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए।

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला के मैदान पर युवराज जब मैच खेल रहे थे तो स्टेडियम में उनकी गर्लफ्रेंड और अब मंगेतर बन चुकीं हेजेल कीथ मौजूद थीं। क्रिकेट को कम पसंद करने वाली हेजेल को खुश करते हुए युवराज ने कुछ शानदार शॉट्स खेले और शायद उनका दिल जीत लिया।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/hazel-keech_574690b1e3f7f.jpg

सबसे शानदार बात यह रही कि युवराज इस मैच से पहले आईपीएल में संघर्ष करते दिख रहे थे और उनसे रन नहीं बन रहे थे, लेकिन निर्णायक मोड़ पर उनका बल्ला चला और टीम के खूब काम आया।

तो कोहली के लिए किस्मत वाली नहीं रही हैं अनुष्का

Yuvraj Singh batted well when hazel in stadium
दूसरी ओर, आईपीएल में कभी एक साथ खेल चुके युवराज और विराट कोहली में कोहली की किस्मत इतनी शानदार नहीं रही। पहले प्लेऑफ में कोहली की टीम का मैच था तो उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन के सिलसिले में मैच के दौरान होने वाली इनिंग्स ब्रेक में टीवी पर नजर आई थीं। लेकिन कहा जा रहा था कि कोहली के साथ फिर से दोस्ती ठीक होने पर उनका मैच देखने आई थीं, हालांकि उनकी किस्मत उतनी शानदार नहीं रही क्योंकि इस मैच में कोहली खाता भी नहीं खोल सके।

इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके आ चुके हैं जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो स्टेडियम में अनुष्का के आते ही वह आउट हो गए या बड़ा स्कोर नहीं कर सके हैं। इस कारण सोशल मीडिया पर दोनों का खूब मजाक भी उड़ चुका है। कोहली ने अनुष्का का मजाक उड़ाए जाने पर प्रशंसकों को आड़े हाथों लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed