फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh and Virender sehwag will be in Team India for ICC World Cup 2015

अब धोनी की नहीं चलेगी, होगी युवी-वीरू की वापसी!

Sat, 07 Feb 2015 03:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Feb 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh and Virender sehwag will be in Team India for ICC World Cup 2015

पिछली बार के हीरो रहे युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग इस बार का वर्ल्ड कप खेल सकेंगे या नहीं इस पर फैसला 7 फरवरी को होना है। पिछले महीने की शुरुआत में जब वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाना था तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की युवा खिलाड़ियों को तरजीह देने के दबाव के आगे चयनकर्ताओं ने इन अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में फिर से शामिल नहीं करने का फैसला लिया।

विज्ञापन


लेकिन इसके बाद त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया के युवा ब्रिगेड बुरी तरह से नाकाम रहे। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उन्हें असफलता मिली, परिणाम यह हुआ कि टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत सकी। सबसे बुरी बात यह रही कि टीम इंडिया को अपने कोटे के 50 ओवर खेलने में भी दिक्कत होने लगी। कई मैचों में वह 50 ओवर भी नहीं खेल सके।
विज्ञापन


धोनी के खास ओपनर शिखर धवन की लगातार नाकामी का सिलसिला और रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद टीम प्रबंधन और प्रशंसकों को भी लगने लगा कि युवा जोश के साथ-साथ अनुभव भी जरूरी होता है। प्रशंसक मनाने लगे कि कुछ ऐसा हो जाए कि युवराज और सहवाग का नंबर वर्ल्ड कप में लग जाए। वर्ल्ड कप से पहले भारत के 4 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं और इन सभी को 7 फरवरी को सख्त फिटनेस टेस्ट देना है और अगर इनमें से कोई भी नाकाम होता है तो उसे स्वदेश लौटना होगा और उनकी जगह किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी को वर्ल्ड कप का टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब धोनी की नहीं चलेगी, बीसीसीआई ने बनाया मन!

Yuvraj singh and Virender sehwag will be in Team India for ICC World Cup 2015

टीम इंडिया के 15 सदस्यीय दल में से 4 खिलाड़ी चोटिल हैं जिसमें स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के अलावा ओपनर रोहित शर्मा और आलरांउडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इन चारों को 7 को फिटनेस टेस्ट देना है।

हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि जडेजा और रोहित शर्मा फिट हो गए हैं और तय समय पर अपनी फिटनेस भी साबित कर देंगे। लेकिन सबसे बड़ी समस्या इशांत और भुवनेश्वर को लेकर है जिनके फिट होने पर संशय बना हुआ है। दोनों तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बोर्ड को चोटिल खिलाड़ियों के फिटनेस के बारे में बताने के लिए 7 फरवरी को अंतिम तारीख दी गई है लेकिन सुनने में आ रहा है कि मुकाबला शुरू होने से पहले कुछ बड़े खिलाड़ी फिट नहीं दिख रहे हैं। उनकी फिटनेस समस्या को देखते हुए उनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।

भुवी टीम के अहम गेंदबाज हैं और अगर वह बाहर होते हैं तो टीम को तगड़ा झटका लगेगा। वहीं इशांत टीम में शामिल अन्य गेंदबाजों से ज्याद अनुभवी गेंदबाज हैं। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी बाहर होता है तो टीम प्रबंधन युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को 3 कारणों से शामिल करना चाहेगा।

पहला यह कि इन दोनों के पास अंतरराष्ट्रीय मैच और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स खेलने का विशाल अनुभव है और दूसरा दोनों बल्‍ले से तेजी से रन बनाने में माहिर हैं साथ ही गेंद से भी कमाल कर सकते हैं। युवराज पिछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे हैं। तीसरा कारण दोनों पिछले कुछ समय से रणजी क्रिकेट में रन बना रहे ह‌ैं और दोनों ने शतक भी लगाए हैं।

अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर होता है तो युवराज और सहवाग या दोनों में से किसी एक की वापसी लगभग तय है। बीसीसीआई भी धोनी की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए इनमें से किसी एक को वर्ल्ड कप के लिए भेजने का मन बना चुकी है। खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट नेट सत्र के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed