{"_id":"67d79c744fdefc61650e5f2b","slug":"yuvraj-singh-and-tino-best-got-involved-in-a-heated-face-off-during-the-final-of-international-masters-league-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IMLT20: फाइनल मैच के दौरान टीनो बेस्ट से भिड़े युवराज सिंह, लारा ने बचाव कर शांत कराया मामला; देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IMLT20: फाइनल मैच के दौरान टीनो बेस्ट से भिड़े युवराज सिंह, लारा ने बचाव कर शांत कराया मामला; देखें वीडियो
Mon, 17 Mar 2025 09:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:22 AM IST
सार
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें इंडिया मास्टर्स की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 (आईएमएलटी20) के खिताबी मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट से भिड़ गए। रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें इंडिया मास्टर्स की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
क्यों हुआ विवाद?
इंडिया मास्टर्स की पारी के दौरान युवराज और बेस्ट के बीच कहासुनी हुई। बेस्ट अपना ओवर पूरा करने के बाद मैदान से बाहर जाना चाहता थे। हालांकि, युवराज ने इस बारे में अंपायर को जानकारी दी और बेस्ट को वापस मैदान पर आना पड़ा जो उन्हें अच्छा नहीं लगा। यह घटना 13 ओवर के बाद की है। मैदान पर वापस आते ही बेस्ट युवराज की ओर बढ़े और उनके साथ बहस करने लगे। इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को अंगुली दिखा रहे थे। मामला बढ़ता देखकर अंपायर और वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सत्र से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की मुश्किलें, टीम संयोजन बना बड़ी चुनौती

— Cricket Heroics (@CricHeroics786) March 16, 2025
रायुडू के दम पर इंडिया मास्टर्स बना विजेता
अंबाती रायुडू की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रायपुर में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रायन लारा की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में भारत ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर 149 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली टीम अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग टी20 के पहले संस्करण की विजेता टीम बन गई।
ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal: कुलदीप यादव के लिए खुश हैं युजवेंद्र चहल, भारतीय टीम में वापसी पर कही ये बात; जानें क्या कहा

लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज ने 11 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए। रायुडू और सचिन तेंदुलकर ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी हुई। सचिन ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए और कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर पुराने दिनों की याद दिलाई। रायुडू ने दूसरे छोर से मोर्चा संभाले रखा और 50 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी में विनय कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और 26 रन देकर तीन विकेट लिए। रायुडू को उनकी मैच विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।