{"_id":"c7704302-7a97-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"yuvraj-predicts-good-india-australia-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज में कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा: युवराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज में कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा: युवराज
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 19 Feb 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने भरोसा जताया है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सीरीज में कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। हरभजन सिंह को टीम में वापस बुलाने का फैसला सही है। वह भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह गेंद के साथ ही बैट से भी बढ़िया योगदान देने की क्षमता रखते हैं इसलिए मुझे उनकी वापसी से काफी खुशी हुई है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह सीरीज में बढ़िया करेंगे।’
विज्ञापन
युवराज से जब माइकल क्लार्क और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था, ‘मैंने क्लार्क की कप्तानी में कभी नहीं खेला। हालांकि वह एक बढ़िया क्रिकेटर हैं और सही ढंग से आस्ट्रेलिया का नेतृत्व कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है।’ युवराज ने अपनी फिटनेस के बारे में बताया कि अब वह पूरी तरह फिट हैं और पिछले छह-आठ महीनों से काफी कड़ा अभ्यास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन